Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 29 अगस्त 2021

5 बच्चों की मां को पति ने कुल्हाड़ी से मारा

PALI SIROHI ONLINE

अलवर के टपूकड़ा के मिलकपुर गांव में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। महिला 5 बच्चों की मां थी। पत्नी रात को अपने कमरे में सो रही थी। देर रात तीन बजे गहरी नींद में सोते समय पत्नी के गले पर पति ने कई बार कुल्हाड़ी से वार किए। मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 35 साल की साहिना को पति मुस्ताक पर शक था कि उसका किसी महिला से संबंध है। इसी बात पर दोनों में झगड़ा होता था। आरोपी पति के छोटे भाई की भी मृतका की बहन से शादी हुई। उन दोनों का तलाक भी हो चुका है। इस बीच में पत्नी भी पति से झगड़ा कर मायके चली गई थी। ग्रामीणों की समझाइश के बाद पत्नी को वापस लाया गया था।

5 बच्चे हैं महिला के
साहिना व मुस्ताक की शादी करीब 8 साल पहले ही हुई थी। इनके 5 बच्चे भी हैं। सबकी उम्र 1 साल से 7 साल तक है। जब बच्चे व पत्नी घर में सो रहे थे। तब पति मुस्ताक ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से वार पर वार कर हत्या कर दी। बच्चों को सुबह पता लगा। इसके बाद पुलिस पहुंची।

पीहर पक्ष को सूचना दी
पुलिस ने बताया कि महिला का पीहर फिरोजपुर में गहाना गांव है। जिनको सूचना दी है। उनके आने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव के काफी लोग मुस्ताक के घर व अस्पताल में पहुंचे हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस जल्दी आरोपी पति को गिरफ्त में लेगी।