Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 13 अगस्त 2021

राजस्थान स्कूल बचाओं अभियान निजी शिक्षण संघ बाली ने किया प्रतिनिधित्व

PALI SIROHI ONLINE

राजस्थान स्कूल बचाओं अभियान निजी शिक्षण संघ बाली ने किया प्रतिनिधित्व

नाना – बाली ब्लॉक से प्रदेश स्तरीय स्कूल बचाओं अभियान में बाली निजी शिक्षण संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा,सचिव मांगीलाल परमार, छोगाराम भटनागर,महेंद्र शर्मा व हरयेश सिंह भाटी ने भाग लिया। सचिव मांगीलाल परमार ने बताया कि निजी स्कूलों की विभिन्न मांगों को लेकर अध्यक्ष महेश शर्मा के नेतृत्व में गठित दल ने प्रदेश स्तरीय आन्दोलन में बाली तहसील का प्रतिनिधित्व किया।

अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया प्रदेश भर से निजी स्कूलों के संचालक पैदल चलकर कर मुख्यमंत्री से वार्ता हेतु जयपुर पहुँचे है।

शर्मा ने बताया कि कक्षा 1 से 12 तक एक साथ स्कूल खोलने एवं आर टी ई का भुगतान शीघ्र करवाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ उनके अधिकारियों से हुई वार्ता में उन्होंने यह आश्वासन दिया की विभिन्न माँगों पर पंद्रह दिनों में सकारात्मक कार्यवाही कर निजी स्कूलों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाएगा।