PLAI SIROHI ONLINE
कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत में ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े , तीन गंभीर घायल
सुमेरपुर। तखतगढ़ थाना क्षेत्र के सरहद जालौर सीमा में देर रात को हुआ सड़क हादसा।
हादसे में ट्रैक्टर व स्विफ्ट कार की हुई भिड़ंत। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार ट्रैक्टर की भिड़ंत में 3 लोगों के घायल होने पर गंभीर अवस्था में सुमेरपुर रेफर किया गया है। वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्विफ्ट कार आहोर से तखतगढ की तरफ आ रही थी। और ट्रैक्टर दुजाना से आहोर की तरफ चारा भरकर जा रहा था इसी दरमियान आमने सामने भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी खतरनाक थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। वही ट्रैक्टर पर पर सवार दो युवक एवं स्विफ्ट कार में सवार एक वृद्ध घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सुमेरपुर रेफर किया गया है।