Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 14 जून 2020

पहले सप्ताहांत 550 से अधिक पर्यटक आए, दूसरे वीकेंड आधे ही रह गए

पहले सप्ताहांत 550 से अधिक पर्यटक आए, दूसरे वीकेंड आधे ही रह गए

जयपुर। राज्य सरकार ने पर्यटन स्थल तो खोल दिए, लेकिन पर्यटकों की संख्या कम होती जा रही है। महीने के पहले सप्ताह के अंत (वीकेंड) पर 550 से अधिक पर्यटक हर दिन आए थे, जबकि इस सप्ताह के अंत में आधे से भी कम पर्यटक ही पहुंचे। जयपुर ही नहीं, पूरे प्रदेश में ही पर्यटकों की संख्या कम हुई है। हालांकि, इस सप्ताह पर्यटक के कम आने का बड़ा कारण तेज गर्मी भी है। कोरोना संक्रमण बढऩे के कारण भी लोग कम आए हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश में सरकार के अधीन स्मारक व संग्रहालय 2 जून से पर्यटकों के लिए खोले गए थे। शुरुआती दो सप्ताह में चार-चार दिन के लिए ही पर्यटन स्थल खोले गए। तीसरे सप्ताह यानी सोमवार से रोजाना पर्यटन स्थल खुले रहेंगे। 31 अक्टूबर तक स्मारक व संग्रहालयों पर 50 प्रतिशत टिकट ही लगेगी।
------------------------
जयपुर में यूं गिरा पर्यटकों का ग्राफ -
तारीख ------- पर्यटक
2 जून ------- 214
4 जून ------- 479
6 जून ------- 573
7 जून ------- 540
9 जून ------- 344
11 जून ------- 264
13 जून ------- 245
कुल ---------- 2659

स्मारक -- 2 जून -- 3 जून -- 6 जून -- 7 जून -- 11 जून -- 13 जून -- कुल पर्यटक
आमेर -- 82 -- 159 --- 175 -- 192 -- 96 -- 75 ---- 63 ---- 842
जंतर-मंतर -- 23 -- 105 -- 93 -- 49 -- 60 -- 47 -- 24 ---- 401
हवामहल -- 43 -- 108 -- 95 -- 79 -- 90 --- 56 -- 54 --- 525
अल्बर्ट हॉल --- 27 -- 57 -- 66 -- 51 -- 47 -- 36 --- 21 -- 305
नाहरगढ़ -- 32 -- 49 -- 118 -- 157 -- 26 -- 46 -- 54 -- 482
सिसोदिया रानी का बाग -- 3 -- 0 -- 9 -- 4 -- 12 -- 0 -- 17 -- 45
विद्याधर का बाग -- 0 -- 0 -- 2 -- 0 -- 0 --0 -- 0 -- 2
ईसरलाट -- 4 --- 1 -- 15 --- 8 --- 13 -- 4 -- 12 -- 57