Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शनिवार, 6 जून 2020

अब 7 जून तक आंधी बारिश की संभावना, फिर साफ होगा आसमान

अब 7 जून तक आंधी बारिश की संभावना, फिर साफ होगा आसमान
बीकानेर,जून का प्रथम सप्ताह आंधी, बूंदाबांदी और उमस के बीच बीत रहा है। 29 मई से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल और बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ था। जिसके बाद से लू नहीं चली। पूर्व में 2 जून तक पश्चिमी विक्षोभ का असर होना था लेकिन उसके पीछे दूसरा विक्षोभ आने की वजह से अब 7 जून तक कभी भी आंधी या बारिश की संभावना बनी रहेगी।
उसके बाद आसमान साफ होगा और तापमान भी बढ़ेगा लेकिन 15 जून के बाद प्री मानसून की बारिश की संभावनाएं भी बढ़ने लगेगी, क्योंकि मानसून प्रवेश हो चुका है। बीकानेर में मानसून फिलहाल जुलाई के प्रथम सप्ताह तक पहुंचने की संभावना है। बीते 1 सप्ताह से आंधी और बूंदाबांदी की वजह से दिन का तापमान 40 और रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को पार नहीं कर पा रहा।
शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर उमस भी अब बढ़ने लगी है। खासकर सुबह 8 से 10 बजे तक उमस का असर ज्यादा दिखाई देने लगा।