Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शनिवार, 6 जून 2020

कोरोना के खात्मे के लिए भगवान को रिझाया

कोरोना के खात्मे के लिए भगवान को रिझाया
गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर,विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट (शिव मंदिर) बजरिया परिसर में शुक्रवार को महिला मंडल बजरिया ने विश्व में कोरोना महामारी को समाप्त करने के लिए भगवान गोविन्द के सामने संकीर्तन व संगीत से अपनी कृपा बरसाने की प्रार्थना की। इस मौके पर नगर परिषद चेयरमैन गीता सैनी के आतिथ्य में प्रमुख महिला मंडल की सदस्य सुशीला गोयल, अंगूरी देवी गर्ग, मीना शर्मा, शान्ति देवी, लक्ष्मी देवी शर्मा आदि ने एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।
ट्रस्ट महामंत्री कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया कि महिला मंडल ने ‘ऐ जीवन के रखवारे लगादे नैया पार..’ आदि प्रस्तुति देकर कोरोना को जड़ से समाप्त करने की भगवान से प्रार्थना की। इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट, सहमंत्री गिरधारी लाल शर्मा, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गर्ग, कोषाध्यक्ष रघुनंदन मथुरिया, ट्रस्टी विनोद कुमार गर्ग, निरंजन लाल सिघल, वैद्य नाथू लाल शर्मा, पुरणमल अग्रवाल, मोहन लाल शर्मा, महावीर प्रसाद मित्तल, बनवारीलाल नामा आदि उपस्थित थे।