Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शनिवार, 6 जून 2020

केंद्र की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए भाजपाइयों का जनसंपर्क अभियान शुरू

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर,भारतीय जनता पार्टी गंगापुर शहर के वार्ड 43 के बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की शुक्रवार को पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद जनसंपर्क अभियान चलाकर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सरकार के पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल व वर्तमान सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान देशहित में लिए गए कड़े फैसलों व वर्तमान में कोरोना महामारी के दौरान घोषित विशेष आर्थिक पैकेज के बारे में विस्तृत रूप से घर-घर जाकर जानकारियां देकर अभियान जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया।
भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि गंगापुर नगर परिषद क्षेत्र के कुल 60 वार्डों में प्रत्येक बूथ में बैठकों का आयोजन कर घर-घर जाकर विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर वर्तमान केंद्र सरकार की पिछले 5 वर्ष व वर्तमान सरकार के एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके तहत शुक्रवार को शक्ति केंद्र प्रमुख विष्णु गुरुजी के सानिध्य में बूथ संख्या 84, 85, 86, 141 व 142 में बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ में 200 घरों पर जाकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा केन्द्र सरकार के पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल के दौरान देशहित में लिए गए फैसलों राज्य जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व धारा 35 हटाना, तीन तलाक पर लिया गया ऐतिहासिक फैसला, हिंदू धार्मिक स्थल राम मंदिर निर्माण का अहम फैसला और भी कई फैसले शामिल है।
साथ ही वर्तमान सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान कोरोना महामारी के संकट के समय में देश को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान की अच्छी सोच के उद्देश्य से गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग, कृषकों, बेरोजगारों और श्रमिक कामगारों को संबल प्रदान करने के लिए दिया गया 20 लाख करोड़ की राशि का विशेष पैकेज का फैसले सहित अन्य फैसलों के बारे में अभियान चलाकर घर-घर इनकी जानकारी दी जाएगी ताकि प्रधानमंत्री मोदी व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी कार्य शैली के बारे में सभी को पता चल सकें। आत्मनिर्भर भारत अभियान के माध्यम से विशेष आर्थिक पैकेज से प्राप्त होने वाले लाभ के पात्र श्रमिक वर्ग, मजदूर वर्ग, कृषक वर्ग, छोटे-छोटे उद्योग धंधों से जुड़े लोगों को समय पर लाभ मिल सकें।
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान शहर मंडल अध्यक्ष वीरु पुजारी, महामंत्री मिथलेश व्यास, वरिष्ठ भाजपा नेता रामसिंह खटाना, पार्षद नीरज दीक्षित, सुशील दीक्षित, भगवान सेन, महेश जोगी, जितेन्द्र शर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष विष्णुकांत दीक्षित, दीपा गुप्ता, संतोष शर्मा, विशंभर सिंघल, रवि मंगल, गोपाल गर्ग, मनीष मंगल, गोविंद पाराशर, सीताराम सिसोदिया, रामोतार पूर्विया और कई भाजपाई मौजूद थे।