Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शनिवार, 6 जून 2020

पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया, वायरस से बचने के लिए बांटे मास्क

 गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर,विश्व पर्यावरण दिवस पर नई अनाज मंडी में शुक्रवार को पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाकर सभी को पर्यावरण के संरक्षण और सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। साथ ही कोरोना से बचने के लिए आमजन को मास्क वितरित किए गए। मानव सेवा संस्थान के संरक्षक विजय गोयल ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर नई अनाज मंडी में पर्यावरण बचाओ जागरूकता अभियान चलाकर मंडी के व्यापारी एवं पल्लेदार भाइयों से पर्यावरण बचाओ संबंधी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष गोविंद गुप्ता एवं मानव सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष दिनेश करणपुर ने पर्यावरण बचाने संबंधी कई टिप्स लोगों को बताते हुए प्लास्टिक की थैली का उपयोग नहीं करने, पौधे लगाने एवं वाहनों का कम से कम उपयोग करने, पानी का दोहन नहीं करने जैसे कई टिप्स बताए। मानव सेवा संस्थान के संरक्षक सुशील दीक्षित के सहयोग से आरएसी बटालियन के नौजवानों एवं व्यापारियों-पल्लेदारों को करीब 200 मास्क वितरित किए गए।इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, मानव सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष दिनेश करणपुर, संरक्षक सुशील दीक्षित, विजय गोयल, प्रमोद मोदी, सुनील अतेवा, मुकेश बारदाना, चंद्रप्रकाश गुप्ता, गिर्राज ठीकरिया, सुभाष गोयल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गोयल सहित कई सदस्यों ने इस कार्य में सहयोग किया।