शहर में यूडी टैक्स की वसूली के लिए बकायादारों के खिलाफ आखिरकार नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम के अधिकारियाें ने बुधवार काे हवामहल वेस्ट जाेन में यूडी टैक्स नहीं चुकाने वाले 11 संपत्ति संचालकाें के खिलाफ कार्रवाई करके संपत्ति काे कुर्क कर दिया। निगम की कार्रवाई के दाैरान तीन संपत्ति धारकाे ने माैके पर ही बकाया राशि जमा करा दी।
हवामहल जाेन वेस्ट के उपायुक्त ने बताया कि चारदिवारी के भीतर पुराेहित जी के कटले में संपत्ति धारक ने सालाें से कराेड़ाें रुपए की यूडी टैक्स की राशि नहीं चुकाई थी। ऐसे में सभी संपत्तियां काे कुर्क कर दिया गया है। दरअसल नगर निगम काे 1.34 लाख बकायादाराें से 700 कराेड़ की राशि वसूल करनी है। निगम अभी तक महज तीन हजार ही बकायादारों से वसूली कर पाया है। करीब 34 हजार काॅमर्शियल संपत्ति धारकाें पर यूडी टैक्स बकाया चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today