शहर में काेराेना के राेगी 10 हजार के करीब पहुंच चुके हैं, लेकिन चिकित्सा विभाग इसे राेकने काे लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। विभाग से ताे ना काेराेना संभल रहा है और ना ही आंकड़े। प्रदेश व स्थानीय स्तर पर काेराेना के राेगियाें व माैतें के आंकड़े लगातार गलत बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन भी सबकुछ जानते हुए आंखें मूंदकर बैठा है। आंकड़ाें के गफलत का एक और उदाहरण सामने आया है। शहर में बुधवार को 350 से अधिक नए रोगी मिले और तीन माैतें हुई, लेकिन विभाग ने 225 रोगी ही बताए। नए राेगियाें का यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले 25 जुलाई को भी 300 से अधिक राेगी मिले थे। तब भी विभाग ने 271 ही पाॅजिटिव बताए थे। इससे साफ है कि स्थानीय चिकित्सा विभाग अपने ही प्रदेश स्तरीय विभाग को पूरे आंकड़े नहीं बता रहा। इसके बावजूद कोई भी उच्चाधिकारी इस पर प्रसंज्ञान नहीं ले रहे। नए रोगियों में भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी भी शामिल हैं। बुखार की शिकायत के बाद उन्होंने अपनी जांच करवाई थी। उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है।
प्रदेश की सूची में कुल 9683 रोगी, जबकि सीएमएचओ की सूची में 9760
प्रदेश की सूची में बुधवार काे जाेधपुर में 225 नए अाैर कुल 9683 बताए गए। जबकि स्थानीय सीएमएचओ की सूची में नए राेगी ताे 225 ही थे, लेकिन कुल राेगी 9760 बताए गए। यानी प्रदेश स्तर पर 77 राेगी कम जुड़वाए गए हैं। माैताें के अांकड़े काे लेकर भी स्थानीय व प्रदेश की सूची में भारी अंतर है। शहर में अब तक 133 संक्रमिताें की माैत हाे चुकी हैं। हालांकि स्थानीय विभाग 129 माैत ही मान रहा है, लेकिन प्रदेश की सूची में 87 माैतें बताई जा रही है। बुधवार को हुई तीन मौतों का भी जिक्र प्रदेश की सूची में नहीं है।
एम्स में फालना के डॉक्टर ने भी दम तोड़ा
फालना के डॉक्टर कृष्णा व्यास ने बुधवार को एम्स में दम तोड़ दिया। हार्ट की बीमारी के चलते उन्हें 8 अगस्त को एम्स में भर्ती करवाया गया था। भर्ती के समय कोरोना का टेस्ट भी किया गया, जाे पाॅजिटिव अाया। तड़के 3:30 बजे उन्हाेंने दम ताेड़ दिया। उनके पॉजिटिव आने के बाद परिवार में उनकी डॉक्टर पत्नी भी पाॅजिटिव पाई गई थीं। उनका भी एम्स में उपचार चल रहा है।
दो दिन पहले प्रदेशाध्यक्ष
पूनिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल थे जोशी
संक्रमित पाए गए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी दो दिन पहले ही जोधपुर आए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के साथ प्रेस काॅन्फ्रेंस में मौजूद थे। उनके ठीक बगल में आरएलपी के विधायक भी बैठे थे। जोशी ने अपने संपर्क में लोगों को तुरंत जांच करवाने की सलाह दी है।
तीन में से एक की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण
मृतकों में नागौरी गेट के मोहम्मद हुसैन (80) भी शामिल हैं, जिन्हें ऊंचाई से गिरकर घायल होने पर 18 अगस्त को एमजीएच लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद काेराेना जांच की गई। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। दूसरी माैत सरदारपुरा के वेदकिशन (85) की हुई। अचानक सांस लेने में परेशानी हाेने लगी। कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। तीसरी मौत एमजीएच में जलजोग के पास सिंधी कॉलोनी निवासी रूपाराम (73) की हुई। 13 अगस्त को एमजीएच में भर्ती कराया गया था। बुधवार को दम तोड़ दिया। वे कार्डियक, किडनी व हाइपर टेंशन के भी रोगी थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today