Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

बुधवार, 19 अगस्त 2020

पहले भाई के गुमशुदगी की दी रिपोर्ट अब अपहरण का करवाया केस

बासनी थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने पहले अपने भाई की गुमशुदगी थाने में दर्ज करवाई, फिर भाई के अपहरण की नामजद रिपोर्ट दी। मामले के अनुसार डीडीपी नगर बासनी निवासी मूलसिंह पुत्र शिवसिंह राजपुरोहित गत 4 अगस्त की रात 9:30 बजे खाना खाने के बाद घर पर बिना बताए निकल गया था। इसी तरह वह 30 जुलाई की शाम को भी निकला था।

इस पर पुलिस की सहायता से वह रामेश्वर नगर स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी आश्रम में मिल गया था। लॉकडाउन में घर में रहने के दौरान वह हर वक्त आश्रम व उसकी संचालिका के बारे में बातें किया करता था। मूलसिंह के भाई लालसिंह को संदेह है कि वह इस बार भी आश्रम में ही है।


लालसिंह का आरोप है कि वह जब पुलिस के साथ आश्रम पहुंचा तो उसे अंदर नहीं घुसने दिया गया। उसे संदेह है कि पहले की तरह इस बार भी उसके भाई को आश्रम में ही बैठा रखा है। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पहले मूलसिंह कुछ दिन प्रजापति ब्रह्मकुमारी आश्रम में रहा था, जहां पर उसने योग की दीक्षा भी ली थी। इस बार उसे तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस की एक टीम को तलाश के लिए माउंट आबू भी भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today