Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

बुधवार, 19 अगस्त 2020

रामप्रसाद घाट इलाके में अचेत मिली वृद्धा की माैत

रामप्रसाद घाट इलाके में 9 अगस्त काे अचेत हालत में मिली वृद्धा की जेएलएन अस्पताल में उपचार के दाैरान माैत हाे गई। पुलिस मृतका की शिनाख्त करने की काेशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार गंज जनकपुरी निवासी शमशेर ने बताया है कि 9 अगस्त काे वृद्धा रामप्रसाद घाट इलाके में कराहती हुई मिली थी।

वह अपना नाम सबीना बता रही थी। लाेगाें की मदद से उसे एंबुलेंस 108 के माध्यम से जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दाैरान उसकी माैत हाे गई। मृतका के परिजनाें की तलाश की जा रही है। शव अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today