Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

बोरी मोड़ पर बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर, ​घर लौट रही शिक्षिका की मौत

कोतवाली थाना क्षेत्र के बोरी मोड़ के पास गुरुवार को बोलेरो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार शिक्षिका को गंभीर हालत में मे​डिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।

यहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर शिक्षिका का शव डूंगरपुर मोर्चरी रखवाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतका​ पिं​की का परिवीक्षाकाल चल रहा था।

वडापाल हाल अशोक नगर निवासी 28 वर्षीय पिंकी पुत्री छगनलाल मेघवाल शिक्षिका है। वे रोजाना शहर से विकासनगर स्कूल आना जाना करती थी। गुरुवार को भी विकासनगर स्कूल से वापस लौटते समय बोरी मोड़ के पास वाहन बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे पिंकी को चोट आई।

कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं पिंकी को डूंगरपुर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल डायालाल पाटीदार मौका पंचनामा बना कर आवश्यक कार्यवाही की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today