जोधपुर के बनाड स्थित होटल में हुई पार्टी का यह वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ है। इनमें सेंट्रल जेल में तैनात कई महिला प्रहरी भी हैं जो डीजे की तेज धुनों पर थिरक रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पार्टी देने वाला शख्स हाल ही में जेल से छूटा था। जेल में रहते उसने वहां महिला प्रहरियों से वादा किया था कि जब वो रिहा होगा तो पार्टी देगा।
- सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन में शराब बेचने के मामले में पुलिस ने बनाड़ निवासी पूनमसिंह को गिरफ्तार किया था। छूटने के बाद उसने वादा निभाते हुए बनाड़ स्थित अपनी होटल में एक शानदार पार्टी की। सूत्रों के अनुसार महिला जेल प्रहरियों को यहां लाने के लिए बाकायदा एक सिटी बस भेजी। हालांकि जेल के रिकॉर्ड में सिटी बस इंद्राज नहीं है।
महिला प्रहरी की बर्थडे पार्टी थी: जेल अधीक्षक
- ये वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला प्रहरी चिरमी विश्नोई की जन्मदिन पार्टी थी। चिरमी के चाचा ने यह पार्टी दी थी। इसमें उसके परिवार वाले व जेल की कुछ महिला प्रहरी भी शामिल हुईं थीं। चाचा के परिचित होने के नाते वहां पर पूनमसिंह भी था। पार्टी पूनमसिंह की होटल में रखी गई थी या फिर उसी ने ही पार्टी दी, ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा। - कैलाश त्रिवेदी, जेल अधीक्षक
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today