Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 21 अगस्त 2020

जोधपुर में कोरोना संक्रमित

प्रदेश में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जोधपुर में मरीजों की संख्या 10,000 का आंकड़ा पार कर गई है। गुरुवार को आए 264 मरीजाें के साथ ही कुल राेगी 10,024 पहुंच गए। जबकि 5 लाेगाें ने दम भी ताेड़ा। स्वस्थ हाेने पर 74 काे डिस्चार्ज किया गया।

21 मार्च काे आए पहले कोरोना मरीज के बाद 153 दिनों में आंकड़ा 10,024 पहुंच गया। यानि राेज औसत 65.51 पॉजिटिव आ रहे हैं। जाेधपुर जिले की जनसंख्या करीब 37 लाख है, जिसमें 10,024 पाॅजिटिव हैं। यानि करीब 0.27 प्रतिशत जनसंख्या कोरोना संक्रमित हुई है।

गंभीर यह है कि मौताें का सिलसिला जारी है। मृतकाें का आंकड़ा 139 पहुंच गया है। कुल 7767 डिस्चार्ज हाे चुके हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत दिल्ली में पाॅजिटिव आए, लेकिन जाेधपुर निवासी हाेने के कारण उन्हें यहां गिना जाएगा। सेंट्रल जेल से भी एक संक्रमित आया है।

आंकड़े ही नहीं किए जारी
गुरुवार को फिर चिकित्सा विभाग ने आंकड़े छुपाते लिस्ट जारी की, 264 मरीज बताए। इनमें बुधवार को आए 132 पॉजिटिव शामिल हैं। डीएमआरसी में गुरुवार को जांचे सैंपलों की जानकारी ही नहीं बताई। बुधवार को डीएमआरसी में 267 पॉजिटिव की रिपोर्ट थी।

इसमें चिकित्सा विभाग ने महज 105 दिखाए थे, और 131 को रोक लिया था। इन्हें गुरुवार काे पॉजिटिव में दिखाया। जानकाराें की मानें ताे गुरुवार काे भी पॉजिटिव मरीजों के आंकड़ाें में 100 से अधिक की जानकारी विभाग ने छुपा ली।
5 मौत, सभी की उम्र 60+...
1. वीर तेजा काॅलाेनी भदवासिया निवासी मणिशंकर (71) की एमजीएच में मौत हुई। उन्हें गुरुवार सुबह इमरजेंसी में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। बाद में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें टाइप-2 डायबिटीज और सीवीए था।
2. प्रतापनगर निवासी सुप्रिया (65) ने भी एमजीएचम में दम ताेड़ा। पाॅजिटिव आने पर बुधवार सुबह भर्ती किया था। गुरुवार सुबह 7:30 बजे दम तोड़ दिया। उन्हें हार्ट संबंधी समस्या और टाइप-2 डायबिटीज भी थी।
3. चांदणा भाकर राजीव गांधी काॅलाेनी निवासी इकबालुद्दीन (70) 15 अगस्त को पॉजिटिव आए थे। उन्होंने गुरुवार काे दम तोड़ दिया। विभाग ने उनकी मौत ऊंचाई से गिरने के कारण बताई।
4. पीपाड़ सिटी निवासी गणपतलाल (70) 4 अगस्त से पॉजिटिव थे। उन्हें इलाज के दौरान सांस लेने में समस्या हुई तथा अचानक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उन्हें डायबिटीज की बीमारी थी।
5. गांधी गली निवासी श्याम चौहान (63) ने भी गुरुवार काे एम्स में दम ताेड़ा। बुजुर्ग को हाइपर टेंशन, हाई थायराइड और किडनी व हार्ट डिजीज थी।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी पॉजिटिव मिले, प्रदेश से तीसरे मंत्री
राजस्थान से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। वह संक्रमित होने वाले पांचवें केंद्रीय मंत्री (अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन लाल मेघवाल, कैलाश चौधरी) हैं।

इनमें से संसदीय राज्य मंत्री अर्जुन लाल मेघवाल और कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी राजस्थान से हैं। इससे पहले कोरोना से संक्रमित होने वाले नेताओं में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल, किरोड़ी लाल मीना और फलौदी विधायक पब्बाराम शामिल हैं।

3 दिन पहले जोधपुर प्रवास के दौरान शेखावत व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया निवर्तमान महापौर देवेंद्र सालेचा के निवास पर सुबह के नाश्ते पर गए थे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता, प्रदेश मंत्री के के विश्नोई सहित अनेक प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी थे। शेखावत के पॉजिटिव आने के बाद सालेचा परिवार भी सतर्क हो गया। उनके सैंपल दिए गए हैं।

प्रदेश: कुल 66,619 संक्रमितों में अब तक 51,190 ठीक हो चुके हैं

कोरोना प्रदेश में कहर बरपा रहा है। गुरुवार को भी 1330 नए रोगी मिले और कुल संक्रमितों का आंकड़ा 66,619 तक पहुंच गया। वहीं, 11 मौतें भी हुईं। मृतकों में जयपुर के 3, पाली के 2, टोंक, कोटा, डूंगरपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, अजमेर का 1-1 शामिल है। काेरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 921 हो गया है।

इस बीच, राहत की खबर ये है कि कोरोनाकाल में पहली बार 33 में से 19 जिलों में कोई नया रोगी नहीं मिला। इससे पहले बुधवार को भी 17 जिलों में कोई नया मरीज सामने नहीं आया था। यह कोरोना के कम संक्रमित इलाकों से खत्म होने का संकेत भी हो सकता है।

पहली बार अजमेर में 200 पार और प्रदेश के सर्वाधिक 233 नए रोगी मिले। इसके अलावा जयपुर भी दूसरी बार 200 पार पहुंचा और 202 रोगी मिले। प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले 50 हजार पार पहुंच गए। अब तक 51,190 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

देश : मरीज 29 लाख के करीब, पहली बार 60 हजार से ज्यादा ठीक

देश में 69 हजार से ज्यादा मरीज फिर मिले हैं। यह किसी भी दिन मिले मरीजों की दूसरी सबसे ज्यादा तादाद है। बीते दो दिन में 1.4 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए। गुरुवार को 983 मौतें हो गईं। इन्हें मिलाकर मृतक 54,895 पहुंच गए। इसी के साथ मृत्युदर 1.89% पर आ गई। 24 घंटे में 61,141 लोग ठीक हुए। देश में सबसे ज्यादा 14,492 मामले महाराष्ट्र में मिले, जो किसी भी राज्य में किसी एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसी के साथ राज्य में मरीज 6.43 लाख पार हा़े गए।


देश में अब महाराष्ट्र के अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में एक लाख से ज्यादा मामले हैं। इन्हीं राज्यों में 20 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं, जो देश के कुल मरीजों का 77.87 फीसदी हैं। इन्हें मिलाकर कोरोना को हराने वालों का आंकड़ा 21,49,391 और औसत 74.15% हो गया।
--------------
पहली बार टेस्ट 9 लाख के पार, अब तक 3.26 करोड़ टेस्ट हो चुके
देश में बुधवार को 9,18,470 टेस्ट किए गए, जो अब तक के किसी भी एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। चिकित्सा अनुसंधान परिषद(आईसीएमआर) के मुताबिक देश में अब तक 3,26,61,252 टेस्ट हो चुके हैं।

  • पंजाब में शाम 7 बजे से सुबह पांच बजे तक का कर्फ्यू शुक्रवार से फिर से सभी 167 शहरों में 31 अगस्त तक लागू होगा। कोरोना के हालात को देखते हुए सरकार ने युद्धस्तर पर तैयारियां करने को कहा है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि मुहर्रम सादा तरीके से मनाएं और इस दौरान किसी भी जुलूस का आयोजन नहीं होगा। उधर, आंध्र सरकार ने लोगों से कहा है कि गणेश चतुर्थी घर में ही मनाएं।
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को काेरोना हाे गया है। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। वह संक्रमित होने वाले पांचवें केंद्रीय मंत्री हैं।

139 मौतें

2.95 लाख सैंपल

7767 स्वस्थ

3.3% संक्रमण दर

153 दिन में मरीज 1 से 10,000 हुए, प्रदेश में सर्वाधिक सैंपलिंग

केस दिन एक्टिव सैंपल पॉजिटिव दर रिकवरी रिकवरी रेट मौत मौत की दर
1000 58 238 46251 2.16 744 74.4 18 13.23
2000 25 512 106133 1.88 1509 75.45 28 20.58
3000 25 438 159772 1.87 2510 83.66 60 44.11
4000 9 1108 198368 2.01 2871 71.77 74 54.41
5000 8 1410 226742 2.20 3658 73.16 90 66.17
6000 4 1762 238431 2.51 4212 70.2 100 73.52
7000 6 1898 255473 2.74 5020 71.71 112 82.35
8000 8 1503 270383 2.95 6403 80.03 124 91.17
9000 6 1828 283978 3.16 7171 79.67 134 98.52
10000 5 2122 292326 3.42 7245 72.45 0 0


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona infected in Jodhpur