Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 17 सितंबर 2020

कोरोना से मौत पर डाक कर्मियों के आश्रितों को मिलेंगे 10 लाख रुपए, अनुकंपा नियुक्ति भी मिलेगी

कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए डाक विभाग की ओर से अपने कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। डाक िवभाग अब डाक कर्मचारियों ओर ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा काल में कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 10 लाख रुपए देगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ने पर सरकार द्वारा लगाए लॉकडाउन में भी डाक विभाग की आवश्यक सेवाओं को यथावत रखा गया है। जिसके चलते यह कर्मचारी

अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं इससे उनके परिजनों में डर भी है। डाक विभाग आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में आता है और इस विकट परिस्थिति में सभी डाक कर्मी कोरोना योद्धा बनकर जनता की सेवा में लगे हुए हैं। दुर्भाग्यवश कोरोना संक्रमण की रफ्तार में दिन-प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। ऐसे में डाक विभाग ने डाक कर्मियों के कल्याण के लिए यह आवश्यक कदम उठाया है, ताकि उनके परिजनों को आर्थिक सहायता मिल

सके। डाक विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी विभागीय डाक कर्मचारी या ग्रामीण डाक सेवक की मृत्यु कार्य के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से होती है तो संचार मंत्रालय, डाक विभाग की ओर से घोषित 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि संंबंधित कर्मचारी के आश्रितों को शीघ्र मिलेगी। इसके लिए प्रोसेस में भी किसी प्रकार की कोई देरी नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण के दाैरान

डाक विभाग के कर्मचारियों का अहम योगदान रहा है। गौरतलब है कि कोरोना काल में केंद्र सहित राज्य सरकार के मेडिकल के अलावा कई विभाग ऐसे थे जिनमें कर्मचारियों ने काम किया। ऐसे में सरकार द्वारा उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं भी चलाई गई। अब डाक विभाग द्वारा चलाई गई यह योजना निश्चित रूप से लाभकारी साबित होगी।
मेडिकल सुविधा के साथ मिलेंगे सुरक्षा उपकरण किट : डाक विभाग की ओर से डाक सेवा से जुड़े कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण दिए जा रहे हैं। इसमें आवश्यक मेडिसिन, मास्क, सेनिटाइजर, ग्लब्स, साबुन आदि

शामिल हैं। इसके साथ ही संक्रमित कर्मचारियों को मेडिकल सुविधा भी मिलेगी। कोरोना से संक्रमित डाक कर्मचारी के लिए सीजीएचएस के जरिए मुफ्त चिकित्सा का भी प्रावधान है। कर्मचारी किसी भी निजी अस्पताल में जो सीजीएचएस से स्वीकृत है, इलाज करवा सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवक के लिए डाक विभाग ने कोरोना से संक्रमित ग्रामीण डाक सेवक को 20 हजार रुपए की सहायता राशि सर्किल वेलफेयर फंड से दी जा रही है। इसके अलावा डाक कर्मचारी की मृत्यु सेवाकाल में होती है तो उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी भी दी जाएगी।

डाक कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण भी मिलेंगे

डाक कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों की डयूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो जाती है तो डाक विभाग की ओर से अब उनके आश्रितों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही डाक विभाग की ओर से कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण भी दिए जा रहे हैं। जिससे उनका कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके।
टीकमलाल बोरा, पोस्ट मास्टर, उप डाकघर, प्रतापगढ़



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dependents of postal workers will get 10 lakh rupees on death from Corona, compassionate appointment will also be received