राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली थर्ड ग्रेड लाइब्रेरियन परीक्षा में यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं की पात्रता दिक्कत बन गई है। पहले आरपीएससी से विवि की परीक्षाएं टकरा रही थीं। इसे देखते हुए राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने एसीएफ की परीक्षा स्थगित कर दी थी। 19 सितंबर को ही कर्मचारी चयन बोर्ड थर्ड ग्रेड लाइब्रेरियन परीक्षा का आयोजन होगा।
वहीं इसी दरम्यिान ओपन यूनिवर्सिटी के डिफॉल्टर एग्जाम भी होने हैं। साथ ही अन्य यूनिवर्सिटीज के एग्जाम भी होंगे। दरअसल, लाइब्रेरियन परीक्षा की पात्रता स्नातक है। यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में देरी होने के कारण कई छात्र इस एग्जाम में नहीं बैठ पाएंगे। अब अभ्यर्थी इस परीक्षा को स्थगित करने की बात कह रहे हैं।
फाइनल ईयर की परीक्षा के परिणाम के बाद ही यह परीक्षा करवाई जानी है। अगर तय तारीख को ही यह परीक्षा होती है तो कई छात्र लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। कई छात्रों को ओपन यूनिवर्सिटी की डिफॉल्टर परीक्षा भी देनी है। ऐसे में ये छात्र भी पात्रता खो देंगे।
पात्रता भी विवि परीक्षा का बड़ा कारण
अब तक यह भी बहस चल रही थी कि विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं होनी चाहिए या नहीं होनी चाहिए। नौकरी के कई एग्जाम्स में ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुशन की पात्रता भी चाहिए होती है। कई एग्जाम में यूजी व पीजी के प्रतिशत के आधार पर पात्रता तय की जाती है। इस कारण यह एग्जाम जरूरी हो जाता है। इसका एक उदाहरण लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा में सामने आया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today