Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 17 सितंबर 2020

बिजली कनेक्शन के लिए 18-19 सितंबर को शिविर

हर घर को घरेलू विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए और दीपावली को देखते हुए सीकर जिले के सभी उपखण्ड कार्यालयों में घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए 18 व 19 सितंबर को सभी एईएन कार्यालयों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। अधीक्षण अभियन्ता एनएस गढवाल ने बताया कि सभी औपचारिकताओं को शिविर के दिन एकल खिड़की के माध्यम से पूर्ण किया जाएगा।

इसके बाद सर्विस लाईन से जारी होने वाले कनेक्शन तत्काल जारी किए जाएंगे। 18 सितम्बर को उपखण्ड सहायक अभियंता (विसु) खण्डेला, पलसाना, रींगस, सहायक अभियंता सीएसडी फर्स्ट, सीएसडी सेकंड व सीएसडी थर्ड सीकर, पिपराली, धोद, कूदन, लोसल, सहायक अभियंता (ग्रामीण) सीकर, अजीतगढ़, श्रीमाधोपुर, थोई में शिविर आयोजित किया जाएगा। 19 सितम्बर को कई स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today