Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शनिवार, 19 सितंबर 2020

पीएम मोदी के जन्मदिवस सेवा सप्ताह में 672 यूनिट रक्तदान

भाजपा शहर जिला कोटा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को “सेवा सप्ताह” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी के आह्वान पर शहर में शिविर आयाेजित कर 672 यूनिट रक्तदान किया गया। गणेश नगर मंडल में रामगंजमंडी विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में 327 यूनिट रक्तदान किया।

इसमें जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र राही, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मेहरा, अभिषेक मलेठी, पूर्व पार्षद ओम गुंजल, धनराज चेची आदि उपस्थित रहे। नयापुरा मंडल में शहर भाजयुमो द्वारा 275 यूनिट रक्तदान किया गया। इसमें शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची, देबू राही व युवामोर्चा जिलाध्यक्ष गिर्राज गौतम आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कोली समाज के प्रदेश मंत्री किरण महावर के जन्मदिन पर श्रीराम ब्लड बैंक तलवंडी में आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं द्वारा 20 यूनिट रक्तदान किया। शाम को वीरांगना झलकारी पार्क गोविंदनगर में पौधरोपण किया। लाडपुरा विधायक कल्पना देवी व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा के आह्वान पर पौधरोपण किया गया। भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री छगन माहुर ने तीनो कृषि विधेयक कृषि सुधार में अहम कदम साबित होने की बात कही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
672 units of blood donation in PM Modi's birthday service week