Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

बुधवार, 9 सितंबर 2020

पीटीआई ग्रेड सैकंड व थर्ड में 7 साल से नहीं हुई भर्तियां, 1315 पद खाली

राज्य सरकार ने विधानसभा चुनावों में युवाओं को नौकरी देने का वादे किए थे। बीपीएड डिग्रीधारियों के साथ दोहरा बर्ताव किया जा रहा है। पीटीआई ग्रेड-सेकंड व पीटीआई ग्रेड थर्ड की भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले 7 साल से इंतजार कर रहे हैं। इन सात वर्षों में सैकड़ों अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं।

वहीं स्कूलों में पीटीआई नहीं होने से खेल प्रतियोगिताओें की तैयारी नहीं हो पाती। पीटीआई सैकंड ग्रेड के कुल स्वीकृत 3396 में से 756 पद खाली हैं। वहीं ग्रेड थर्ड के 559 पद खाली हैं। प्रदेशभर में माध्यमिक शिक्षा के करीब 14 हजार स्कूल हैं। वहीं प्रारंभिक शिक्षा के करीब 49 हजार स्कूलों में से ज्यादातर में पीटीआई के हजारों पद खाली पड़े हुए हैं।

भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार व वर्तमान में कांग्रेस सरकार ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खेल संसाधन व खेल मैदान के हालात चिंताजनक हैं। पलसाना के मुकेश कुमार, मोती कुमावत, राजेश ने बताया कि गत पांच-छह साल से पीटीआई सेकंड ग्रेड की भर्ती नहीं की गई है।
वर्तमान में स्वीकृत व खाली
पद नाम स्वीकृत पद खाली पद
खेल कोच 26 14
फर्स्ट ग्रेड 255 226
सेकंड ग्रेड 3396 756
ग्रेड थर्ड 10691 559

...जबकि नई शिक्षा नीति में पीटीआई को तवज्जो
हाल ही में जारी शिक्षा नीति में शारीरिक शिक्षा को अन्य विषयों के बराबर तुलना की गई है। लेकिन राज्य सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं देती है। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के उपेन यादव ने बताया कि सात साल से पीटीआई ग्रेड सेकंड व ग्रेड थर्ड पर भर्तियां नहीं निकाली गई है। सरकार को जल्द भर्तियां निकालनी चाहिए। जिससे स्कूलों में भी खेलों को बढ़ावा और युवाओं को रोजगार मिल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today