Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 17 सितंबर 2020

सर्व पितृ अमावस्या आज, कल से प्रारंभ हो जाएगा अधिकमास

श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन सर्वपितृ अमावस्या गुरुवार को है। इस दिन तर्पण के साथ पितरों की विदाई की जाएगी। पंडितों के अनुसार, इसे सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या कहा जाता है, क्योंकि इस दिन उन मृत लोगों के लिए पिंडदान, श्राद्ध और तर्पण कर्म किए जाते हैं, जिनकी मृत्यु तिथि मालूम नहीं होती है।

अगर किसी कारण से मृत सदस्य का श्राद्ध नहीं कर पाए हैं तो अमावस्या पर श्राद्ध कर्म किए जा सकते हैं। पितृ मोक्ष अमावस्या पर सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों के पिंडदान आदि शुभ कर्म करना चाहिए।

अधिकमास 16 अक्टूबर तक, 17 से शुरू हाेंगे नवरात्र : पितृपक्ष के बाद अधिकमास प्रारंभ हो जाएगा। इस बार पितृपक्ष समाप्त होने के एक महीने बाद नवरात्र शुरू होगा। अधिकमास 18 सितंबर से शुरू हाेकर 16 अक्टूबर तक रहेगा। इसमें भगवान विष्णु की पूजा होती है। अधिकमास खत्म होने के बाद 17 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today