Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

बुधवार, 16 सितंबर 2020

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद ही मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों का काम हो पाएगा संभव

सियासी संकट खत्म होने के बाद राजस्थान कांग्रेस में मंत्रिमंडल फेरबदल व राजनैतिक नियुक्तियों को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के विधायकों व कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद सीएम अशोक गहलोत अपने समर्थकों को या तो बड़ा इनाम देंगे। लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता जा रहा है मामला ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है।

सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल फेरबदल और राजनैतिक नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पहले राहुल गांधी से मुलाकात करने दिल्ली जाएंगे। हालांकि अभी राहुल गांधी विदेश गए हैं। ऐसे में उनके आने के बाद ही ये लोग दिल्ली जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। राजस्थान में सियासी संकट के दौरान गहलोत कैंप में रुके विधायकों से बड़े-बड़े वादे किए गए थे।

खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि बाड़ा बंदी से विधायकों को हुए नुकसान की भरपाई वे ब्याज सहित करेंगे। गहलोत के इस वादे से विधायकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में अब उनके लिए इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। इधर संगठन में नई नियुक्तियों को लेकर भी अभी असमंजस ही बना हुआ है।

डोटासरा को कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभाले दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन अब तक प्रदेश या जिले में कोई भी नियुक्ति नहीं हुई है। डोटासरा का कहना है कि जब तक सभी संभागों का फीडबैक नहीं मिल जाता तब तक नियुक्तियां नहीं होंगी। फिलहाल जयपुर और अजमेर संभाग का ही फीडबैक आया है। इनके अलावा अभी 5 संभागों का फीडबैक और बाकी है।

दिल्ली में हुई माकन और पायलट के बीच मुलाकात
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच दिल्ली में मुलाकात हुई। इस दौरान राजस्थान की सियासत को लेकर चर्चा हुई, लेकिन इनके बीच क्या बातचीत हुई। यह तथ्य सामने नहीं आ पाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सियासी संकट खत्म होने के बाद राजस्थान कांग्रेस में मंत्रिमंडल फेरबदल व राजनैतिक नियुक्तियों को लेकर बेचैनी बढ़ती जा रही है