Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 18 अक्तूबर 2020

प्रदेश में रोज 14 महिलाओं से दुष्कर्म, 92 से अत्याचार; जयपुर पहले, कोटा 7वें नंबर पर, रोजाना 17 महिलाओं व बालिकाओं का अपहरण हुआ

हाथरस में एक युवती से चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से पूरे देश में गुस्सा है। राजस्थान भी ऐसी घटनाओं से अछूता नहीं है, यहां भी एक के बाद एक कई घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में महिलाओं की स्थिति जांचने के लिए भास्कर रिपोर्टर ने कोटा रेंज और राजस्थान के थानों में दर्ज दुष्कर्म और महिला अत्याचारों के आंकड़ों को खंगाला।

सबसे चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि वर्ष 2020 के शुरूआती 8 महीनों में 3 हजार 498 दुष्कर्म के केस रजिस्टर्ड हुए यानी रोजाना करीब 14 मामले। महिलाओं पर अन्य अत्याचार के मामले इससे भी ज्यादा है।

कुल 22 हजार 227 महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ यानी रोजाना 92 मामले। एनसीआरबी के 2019 के आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में हर रोज 88 महिलाओं से दुष्कर्म होता है, इनमें से 14 तो नाबालिग बच्चियां होती हैं। प्रदेश में जयपुर रेंज में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं, क्योंकि रेंज में 8 महीनों में सर्वाधिक 560 मामले सामने आए। दूसरे स्थान पर उदयपुर (498), तीसरे पर जोधपुर रेंज (457) रही। कोटा रेंज में दुष्कर्म के 395 केस दर्ज हुए, जो प्रदेश में 7वें नंबर पर है।

एनसीआरबी रिपोर्ट : 2019 में सर्वाधिक दुष्कर्म राजस्थान में हुए
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने अक्टूबर 2020 में क्राइम इन इंडिया-2019 रिपोर्ट जारी की। जिसमें बताया कि देशभर में 2019 में 22 हजार 724 महिलाओं से दुष्कर्म हुआ। इसमें सबसे ज्यादा दुष्कर्म की 3 हजार 826 घटनाएं राजस्थान में हुई। उत्तरप्रदेश भी राजस्थान के बाद 2 हजार 701 घटनाओं पर दूसरे नंबर पर पहुंच गया। रिपोर्ट यह भी बताती है कि देश में महिलाओं के साथ हुए अपराध के कुल 40,5861 मामले दर्ज हुए हैं। राजस्थान में इसका 10.2 फीसदी अपराध दर्ज हुआ है, जो कि करीबन 41550 हैं।
अपहरण : 240 दिन में 4,113 मामले
प्रदेश में अपहरण की 4 हजार 113 घटनाएं अगस्त 2020 तक रजिस्टर्ड की गई। यानी रोजाना 17 महिलाओं व बालिकाओं का अपहरण हुआ। उदयपुर रेंज में 811, जयपुर रेंज में 719, अजमेर रेंज में 566, कोटा रेंज में 508, भरतपुर में 390 व बीकानेर में 318 अपहरण हुए। प्रदेश में सर्वाधिक अपहरण किसी एक जिले से उदयपुर जिले से 220 अपहरण हुए।

22 हजार महिलाओं से हुआ अत्याचार

वर्ष 2020 में अगस्त माह तक कुल 22 हजार 227 महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाओं को रिकॉर्ड पर लिया गया। यानी रोजाना 92 महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ। इसमें जयपुर रेंज में 3 हजार 379, अजमेर में 3 हजार 265, उदयपुर में 2 हजार 974, कोटा में 2 हजार 682, घटनाओं को रजिस्टर्ड किया गया है।
कोटा शहर व रेंज के हालात
जिला दुष्कर्म अपहरण महिला अत्याचार
कोटा शहर 85 100 520
कोटा ग्रामीण 49 58 316
बूंदी 76 104 478
झालावाड़ 100 124 764
बारां 85 122 604
कोटा रेंज 395 508 2682
महिलाओं से अपराध की स्थिति
वर्ष भारत राजस्थान
2017 3, 59, 849 25, 993
2018 3, 78, 236 27, 866
2019 4, 05, 861 41, 550

प्रदेश में 3498 मामले दर्ज हुए
रेंज दुष्कर्म
जयपुर रेंज 560
उदयपुर रेंज 498
जोधपुर रेंज 457
बीकानेर रेंज 451
अजमेर 421
भरतपुर रेंज 403
कोटा रेंज 395
जयपुर कमिश्नरेट 251
जोधपुर कमिश्नरेट 060
प्रदेश 3498

दुष्कर्म में प्रदेश में टॉप 5 जिले

जिला मामले
भरतपुर 177
बाड़मेर 157
उदयपुर 154
अजमेर 145
अलवर 141

झालावाड़ में पॉक्सो के 23% मामले बढ़े

पूरे प्रदेश में 2019 के मुकाबले 2020 के 8 महीनों में दुष्कर्म के केसों में 17% की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन, इसके पीछे लॉकडाउन और महिलाओं का घरों में कैद रहना माना जा रहा है। कोटा रेंज के जिलों की बात करें तो झालावाड़ ने शर्मशार किया। यहां पोक्सो में 2019 में 76 केस दर्ज हुए तो 2020 में बढ़कर 93 हो गए यानी 23 फीसदी की बढ़ाेतरी हुई। जहां 2019 में कोटा शहर में 85 केस सामने आए तो 2020 में भी 85 केस सामने आ चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2020 के शुरूआती 8 महीनों में 3 हजार 498 दुष्कर्म के केस रजिस्टर्ड हुए