Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 20 अक्तूबर 2020

किसानों का आत्मनिर्भर बनाने के लिए है बिल : रमेश मीणा

झुपेल में सोमवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पार्टी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा ने किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का कृषि विधेयक किसानों को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आज कांग्रेस किसान बिल का विरोध कर रही है। बीते 60 सालों में कभी किसान के बारे में चिंता क्यों नहीं की। उनके इतने सालों शासन करने के बाद किसान अब

भी गरीब है, आत्मनिर्भर क्यों नहीं बने...? उन्होंने कांकरी डूंगरी उपद्रव में को लेकर कहा कि बीटीपी समाज को तोड़ने और युवाओं को भ्रमित करले का काम कर रही है। संचालन लक्ष्मण मईड़ा ने किया। मंडल मंत्री राजेन्द्र चरपोटा ने किया आभार जताया। कार्यक्रम में जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरु मईड़ा, छोटी सरवन प्रधान एडवोकेट राजेश कटारा, पूर्व मंत्री जीतमल खांट, बलवीर रावत, रतनलाल रावत, प्रभुलाल निनामा, मनोहर व्यास, राजू निनामा, अनिल पटेल, नरेशचंद्र पाटीदार, शंकरलाल बुनकर, कालूराम मईड़ा, विजयलाल रावत, झुपेल सरपंच रमेश डिंडोर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजय पंड्या ने भी संबोधित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today