जयपुर
जयपुर ग्रेटर नगर निगम ( Jaipur Greater Corporation ) के लिए कुल 150 वार्डों में से 50 वार्ड महिला प्रत्याशियों ( women candidates ) के लिए आरक्षित हैं। इन वार्डों में महिलाओं के बीच में रोचक मुकाबला बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर ग्रेटर निगम ( Municipal Corporations ) के महिलाओं के लिए आरक्षित कुल 50 वार्डों में से सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए 30, एससी महिलाओं के लिए 7, एसटी महिलाओं के लिए 2 और ओबीसी महिलाओं के लिए 11 वार्ड आरक्षित हैं। इस तरह से कुल 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
जयपुर ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र की बात करें तो सामान्य महिलाओं के लिए वार्ड संख्या 1, 5, 7, 8, 11, 12, 15, 16, 21, 24, 27, 33, 43, 45, 46 के लिए हैं। वहीं, वार्ड संख्या 48, 61, 74, 77, 79, 92, 94, 95, 97, 118, 124, 127 और 149 सामान्य महिलाओं के लिए वार्ड हैं। इस तरह से जयपुर ग्रेटर में महिलाओं के लिए कुल आरक्षित 50 वार्डों में से 30 वार्ड सामान्य महिलाओं के लिए हैं। जबकि एससी महिला वार्ड में वार्ड संख्या 88, 105, 111, 112, 113, 123, 139, 144 और 147 हैं।
ओबीसी महिला वार्ड की बात करें तो जयपुर ग्रेटर निगम के वार्ड संख्या 4, 44, 50, 51, 60, 75, 114, 116, 130, 138 और 143 इसमें शामिल हैं। वहीं, एसटी महिला आरक्षित वार्डों में वार्ड संख्या संख्या 109 और 119 शामिल हैं। जयपुर ग्रेटर के कुल 150 वार्डों से कुल 686 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला एक नवंबर को मतदाताओं के हाथ में है।
* This article was originally published here