नगर निगम चुनावों में कांग्रेस ने विराेध दबाने के लिए सोमवार को नामांकन का समय खत्म होने के बाद लिस्ट जारी की, लेकिन इसके बावजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं की नाराजगी छुपी नहीं रह सकी। लिस्ट जारी होते ही वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। पूर्व मंत्री एवं रामगंजमंडी से विधानसभा का चुनाव लड़े पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा व कांग्रेस की देहात जिलाध्यक्ष सरोज मीणा ने टिकट वितरण पर नाराजगी जताई है।
दैनिक भास्कर से बातचीत में बैरवा ने कहा कि उन लाेगाें काे टिकट दे दिए गए जाे बाहरी थे, जबकि वहां के कार्यकर्ताओं के टिकट काट दिए गए। मैंने 8 टिकट मांगे थे, उनमें से एक भी नहीं दिया। ऐसे फैसलों से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटता है, जो पार्टी के लिए अच्छा नहीं रहेगा। यदि कार्यकर्ता ऐसे ही नाराज रहा, तो पार्टी को परिणाम भुगतना पड़ सकता है।
वहीं देहात जिलाध्यक्ष मीणा का कहना है कि मैंने 3 टिकट मांगे थे, 1 भी दे देते ताे मैं संतुष्ट रहती, लेकिन एक भी नहीं दिए। मंत्री ने इसके लिए जिला कांग्रेस कमेटी, प्रभारी मंत्री और पर्यवेक्षक काे जिम्मेदार बताया है। दाेनाें ने ही इस संबंध में प्रदेशाध्यक्ष डाेटासरा, प्रभारी मंत्री लालचंद कटारिया व पर्यवेक्षक साेनल पटेल काे भी अवगत करवाया है।
वहीं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य और अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए टिकट मांगने वाले नईमुद्दीन गुड्डू और कल तक नाराजगी जता रही राखी गाैतम ने लिस्ट के बाद पूरी तरह से संतुष्टि जताई है। उनका कहना है कि टिकट वितरण सही हुआ है। पीपल्दा विधानसभा के विधायक रामनारायण मीणा ने दाेनाें निगमाें में बाेर्ड बनाने की बात कही है।
सूची जारी नहीं करने का निर्णय पार्टी का पाॅलिसी मैटर था। उत्तर के टिकट पहले ही फाइनल हाे चुके थे, दक्षिण के टिकट भी तय ही थे। हम भाजपा की सूची का इंतजार कर रहे थे। उनकी सूची के बाद हमने प्रत्याशियाें का रिव्यू किया। कुछ टिकट उसके बाद तय किए गए।
- रविंद्र त्यागी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
भास्कर खास: निगम चुनाव के घटनाक्रम को समझें नवरस के इन प्रमुख भावों से
अद्भुत रस:' भितरघात से बचने के लिए कांग्रेस ने नामांकन के बाद टिकट की लिस्ट जारी की।
हास्य रस: मुहूर्त के चक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी ईश्वर गंभीर ने समय से पहले 10 बजे ही फॉर्म जमा कर दिया।
करुण रस: भाजपा ने दक्षिण के वार्ड 62 से प्रत्याशी का टिकट ऐन वक्त पर काट दिया।
रौद्र रस: टिकट कटने पर बरसों से पार्टी की वफादारी की कसमें खाने वाले विरोध की ताल ठोंंकने लगे।
शांत रस: दोनों पार्टियां अब बागियों को साधने में लगीं क्योंकि 22 तक नाम वापस हो सकते हैं।
कांग्रेस : आधा दर्जन बागियों ने भरे पर्चे, अब होंगे मनाने के प्रयास
- युवा कांग्रेस जिला प्रवक्ता हर्षित गौतम ने दक्षिण नगर निगम के वार्ड 49 से टिकट मांगा था। ये सीट 25 साल बाद सामान्य सीट हुई थी। उसके बावजूद यहां से कुलदीप प्रजापति काे टिकट दिया गया। इस वार्ड से पहले डिंपल ने चुनाव लड़ा था, जाे हार गए थे। उसके बाद भी डिंपल काे टिकट देने की कवायद चलती रही, लेकिन उन्हाेंने साफ मना कर दिया था। इससे नाराज गाैतम ने निर्दलीय नामांकन भर दिया।
- उत्तर नगर निगम के वार्ड नंबर 64 से कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी लाेकेंद्र शर्मा की पत्नी दीप्ति शर्मा के लिए टिकट मांगा था, लेकिन वहां से निशा गाैतम काे टिकट दे दिया गया। इस पर दीप्ति ने निर्दलीय नामांकन भरा।
- जिग्नेश शाह दाे बार पार्षद और एक बार विद्युत समिति के चेयरमैन रह चुके हैं। उन्होंने दक्षिण नगर निगम के वार्ड नंबर 38 से टिकट मांगा था, लेकिन उनकी जगह याेगेंद्र सिंह राजावत काे टिकट दिया गया। इस पर उन्हाेंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। उनका कहना है कि एक बार कांग्रेस और एक बार निर्दलीय चुनाव जीत कर पार्षद बन चुका हूं, उसके बाद भी टिकट नहीं दिया। लाेग चाहते थे चुनाव लडूं इसलिए निर्दलीय नामांकन भरा।
- झालावाड़ से सांसद का चुनाव लड़ चुके प्रमाेद शर्मा के छाेटे भाई कपिल शर्मा ने दक्षिण नगर निगम के वार्ड 57 से टिकट मांगा था, लेकिन नहीं मिलने पर उन्हाेंने भी निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा।
- कांग्रेस ओबीसी माेर्चा के जिलाध्यक्ष माेहन सैनी ने भी दक्षिण नगर निगम के वार्ड नंबर 40 से टिकट मांगा था, लेकिन उन्हें भी टिकट नहीं मिला ताे साेमवार काे निर्दलीय के रूप में नामांकन भरा।
कुल 673 नामांकन
निगम चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन 602 प्रत्याशियाें ने 673 नामांकन भरे। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार उत्तर में 263 उम्मीदवारों द्वारा 279 नामांकन तथा कोटा दक्षिण नगर निगम में 339 उम्मीदवारों द्वारा 394 नामांकन भरे गए। कोटा उत्तर में 70 वार्डाें के लिए कुल 275 उम्मीदवारों द्वारा 291 नामांकन तथा दक्षिण में 80 वार्डाें के लिए कुल 357 उम्मीदवारों द्वारा 415 नामांकन भरे जा चुके हैं।
ये रही निगम चुनाव के प्रत्याशियों की सूची
उत्तर
वार्ड नाम आरक्षित श्रेणी
1. नन्द किशोर मीणा एसटी
2. अनूप कुमार अन्नू सामान्य
3. जमना बाई सामान्य महिला
4. अजय कुमार सुमन ओबीसी
5. रफीक अहमद सामान्य
6. सुमन मडसिंहला ओबीसी
7. निलकण्ड मेवाडा ओबीसी
8. राजेन्द्र सुवालका ओबीसी
9. शीतल प्रकाश मीणा एसटी
10. युनुस मोहम्मद सामान्य
11. रचना शर्मा सामान्य महिला
12. फतेहबहादुर सामान्य
13. मंजू अग्रवाल सामान्य महिला
14. अनिल कुमार वर्मा एससी
15. सुशील त्रिपाठी सामान्य
16. हेमलता खींची एससी महिला
17. सुगना मीणा एसटी महिला
18. नीतू सिंह एससी महिला
19. मानसिंह खारोल सामान्य
20. मनोज सैनी सामान्य
21. आशीष कुमार एससी
22. गुंजन कुमार एससी
23. ललित कुमार सामान्य
24. हेमलता गौतम सामान्य महिला
25. फेजलबेग सामान्य
26. कुन्दन सिंह रावत सामान्य
27. नन्दकिशोर शर्मा नन्दू सामान्य
28. मंजू सैनी ओबीसी महिला
29 मंजू सैनी सामान्य
30. द्रोपदी वर्मा एससी महिला
31. नरेश सिंह राठाैड़ सामान्य
32. रूबिना सामान्य महिला
33. शबनम कुरैशी ओबीसी महिला
34. नसरीन ओबीसी
35. सुनील शर्मा (जागिंड) ओबीसी
36. अब्दुल सलीम सामान्य
37. कौशल्या सैनी सामान्य महिला
38. महेन्द्र वर्मा एससी
39. दीपक कुमार एससी
40. नरेंद्र कुमार एससी
41. सपना बुर्ट एससी महिला
42. हुकुमचन्द बैरवा एससी
43. मनोज कुमार जाटव एससी
44. नीरज कुमार मीणा एसटी
45. हीना बानो ओबीसी महिला
46. अविनाश एससी
47. गोपालदास ओबीसी
48. हेमन्त चतुर्वेदी सामान्य
49. जितेन्द्र केवट ओबीसी
50. मोहन सुवालका ओबीसी
51. अनिल सुवालका ओबीसी
52. कमरूनिशा सामान्य
53. फरीद्उद्दीन कुरैशी सोनू कुरैशी --
54. अमरनाथ शर्मा सामान्य
55. मंजू मेहरा सामान्य महिला
56. परवेज अख्तर शीब्बू सामान्य
57. मोहन बाई ओबीसी महिला
58. निलोफर खान सामान्य महिला
59. अजय चतुर्वेदी सामान्य
60. चेतना माथुर सामान्य महिला
61. मोहम्मद बशीर सामान्य
62. बद्रीलाल एससी
63. दुष्यंत सिंह हाड़ा सामान्य
64. निशा गौतम सामान्य महिला
65. उषा ठाकुर सामान्य
66. हरिओम सुमन ओबीसी
67. रेणू नरवाला एससी महिला
68. मोहन लाल मेघवाल एससी महिला
69. पूजा शर्मा सामान्य महिला
70. प्रशान्त सिंह हाड़ा सामान्य
दक्षिण
वार्ड नाम आरक्षित श्रेणी
1 दिलीप पाठक सामान्य
2. सुनील कुमार खरवंदा सामान्य
3. अब्दुल जलील अंसारी सामान्य
4. प्रदीप कसाना ओबीसी
5. जितेन्द्र सिंह सामान्य
6. हंसराज गोस्वामी ओबीसी
7. अक्षय मीणा एसटी
8. पवन कुमार मीणा एसटी
9. ज्योती भील एसटी
10. कमल मीणा एसटी
11. राजकुमार मेघवाल एससी
12. दिनेश खटीक एससी
13. शमा परवीन ओबीसी
14. रेहाना सामान्य महिला
15. पिंकी कुमारी ओबीसी महिला
16. प्रीती सुमन सामान्य महिला
17. बबलू गुर्जर सामान्य
18. जियाउद्दीन सामान्य
19. प्रियंका सुमन ओबीसी महिला
20. इति शर्मा सुमन सामान्य महिला
21. अमर अलरेजा सामान्य
22. सुमन पेशवानी सामान्य महिला
23. आरती शाक्यवाल एससी महिला
24. शाईना धाेसी सामान्य महिला
25. प्रेमिल वर्मा ओबीसी महिला
26. मनीष चौहान सामान्य
27. अनुराग गौतम सामान्य
28. सुमित्रा खींची एससी महिला
29. संतोष बाई ओबीसी
30. मोहन लाल नन्दवाना सामान्य
31. रामपुरण गाेचर ओबीसी
32. नवीन वर्मा एससी
33. कमल कान्त शर्मा सामान्य
34. शबनम सामान्य महिला
35. नवल तुरावा ओबीसी महिला
36. डॉ. सन्तोष सिंह सिद्दू ओबीसी
37. राजेश कुमार एससी
38. योगेन्द्र सिंह सामान्य
39. मनोज गुप्ता सामान्य
40. गफ्फार हुसैन ओबीसी
41. साहिब हुसैन ओबीसी
42. ऐश्वर्य श्रृंगी सामान्य
43. ईशरार मोहम्मद सामान्य
44. अब्दुल वसीम गौरी सामान्य
45. प्रिंसी खण्डेलवाल सामान्य महिला
46. राजीव अग्रवाल सामान्य
47. सलीना शेरी सामान्य महिला
48. निशा कंवर सामान्य महिला
49. कुलदीप प्रजापति सामान्य
50. लक्ष्मी सामान्य महिला
51. पिंटू कटारिया सामान्य
52. मधु बाई एससी महिला
53. राजकुमार बैरवा एससी
54. योगेन्द्र शर्मा सामान्य
55. विजय गुप्ता सामान्य
56. मनोज कुमार जैन टोग्या सामान्य
57. ईश्वर गंभीर सामान्य
58. शिवांगनी सोनी ओबीसी
59. देवेश तिवारी सामान्य
60. डोली भाटिया ओबीसी
61. राजेश बुद्वराजा ओबीसी
62. सावित्रि नामा ओबीसी महिला
63. पीडी गुप्ता सामान्य
64. दीपक कुमार एससी
65. शालिनी गौतम सामान्य महिला
66. शीला पाठक सामान्य महिला
67. अविनाश त्यागी सामान्य
68. मयंक विजय सामान्य
69. मोनिका विजय सामान्य महिला
70. तृप्ति सिंह चौहान सामान्य महिला
71. दुष्यन्त गहलोत सामान्य
72. अशोक नागर ओबीसी
73. संजय विश्वास एससी
74. रूपचंद पोसवाल सामान्य
75. नवीन यादव एससी
76. कुलदीप गौतम सामान्य
77. संतोष शर्मा सामान्य महिला
78. अनिल अरोड़ा सामान्य
79. अमोलक देवी सामान्य
80. प्रेमलता वर्मा एससी महिला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today