Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

पहले दिन हेरिटेज निगम में 3 और ग्रेटर में 1 नामांकन पत्र लिया गया, भरा किसी ने नहीं, आज अंतिम दिन

नगर निगम हेरिटेज व ग्रेटर में मेयर पद के लिए नांमांकन भरने का गुरूवार काे अंतिम दिन है। नामांकन के पहले दिन बुधवार काे दाेनाें नगर निगम में कोई नामांकन नहीं भरा गया। हेरिटेज में तीन नामांकन पत्र व ग्रेटर में एक नामांकन पत्र लेकर गए है। नामांकन पत्र दाखिल करने का समय सुबक 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया है। निगम ग्रेटर व हेरिटेज दाेनाें में मेयर पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि हेरिटेज व ग्रेटर के मेयर पद के निर्वाचन के लिए लोक सूचना बुधवार को जारी कर दी गई है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के प्रथम दिन किसी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया। उन्होंने बताया कि लोकसूचना जारी होने के बाद नगर निगम हैरिटेज के मेयर पद के लिए नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी प्रतिभा पारीक और सहायक रिटर्निंग अधिकारी युगान्तर शर्मा को नियुक्त किया है।

हेरिटेज हेड ऑफिस के कमरा नम्बर 105 में गुरुवार काे सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी या उनके प्रस्थापक द्वारा भरे जा सकेंगे। नगर निगम ग्रेटर के मेयर पद के लिए रिटर्निंग अधिकारी कैलाश यादव और सहायक रिटर्निंग अधिकारी घनश्याम शर्मा को कमरा नम्बर 117 निगम मुख्यालय लालकोठी में 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच भरे जा सकेंगे। भरे गए नामांकन पत्राें की 6 नवंबर काे जांच की जाएगी। प्रत्याशी 7 नवम्बर दोपहर 3 बजे से पूर्व नाम वापस ले सकेंगे।

दाेनाें नगर निगम में से जिस भी नगर निगम में मेयर पद के लिए चुनाव करवाने की आवश्यकता हुई ताे मतदान 10 नवम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच करवाया जाएगा। मतदान दाेनाें निगम के अपने -अपने मुख्यालयों में निर्वाचित सदस्यों की बैठक में किया जाएगा। मतदान की समाप्ति के तुरन्त बाद मतगणना होगी और इसी के साथ पहली बार दो निगमों में बंटे जयपुर के दोनों निगमों को महिला मेयर मिल जाएंगी। इसके अगले दिन 11 नवंबर को दोनों निगमों के डिप्टी मेयर चुने जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
11 नवंबर को दोनों निगमों के डिप्टी मेयर चुने जाएंगे