Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

सोमवार, 30 नवंबर 2020

शिक्षा के माध्यम से हो सकेगा महिलाओं का बेहतर सशक्तिकरण


शिक्षा के माध्यम से हो सकेगा महिलाओं का बेहतर सशक्तिकरण


राजसमंद/देवगढ़.नगर के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार की संस्था नेहरू युवा केंद्र के कॅरियर महिला मण्डल द्वारा रविवार को सामाजिक मुद्दे पर आधारित विषय बालिका शिक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे महिला मण्डल की महिलाओ ओर युवतियो ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन चेतना सेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मण्डल की मासिक पत्रिका पहल का विमोचन भी किया गया। मण्डल संरक्षक रेखा सोनी ने बताया की समाज में व्याप्त अनेक समस्याओं का समाधान हम बेटियों को शिक्षित कर निकाल सकते हैं। महिलाओं की शिक्षा ही उनके सशक्तिकरण का सबसे कारगर अस्त्र है। इससे देश का आर्थिक विकास तो होगा ही साथ ही एक शिक्षित समाज का निर्माण भी होगा। पहल के माध्यम से रमेश कुमार कंसारा ने साक्षरता की जंग जीतनी अब तो बहुत जरूरी है, साक्षर देश बने अब भारत, पढ़ना लिखना जरूरी है, हेमा पालीवाल ने शिक्षा से अभिभूत हो मैं सबल नारी कहलाऊंगी, मत रोको मुझको पढ़ने से, जीवन में आगे बढ़ने से, पढ़ लिख लुंगी तो मैं भी बाबा पढ़ी-लिखी कहलाऊंगी। कल्पना शर्मा ने बालिका शिक्षा के प्रयासो पर प्रकाश डाला, कवि जसवंत खटीक ने पढ़ लिख कर नाम करस्यूँ, अफसर म्हनै बण जावा दो, बण चिड़कली उड़ ज्यासूँ, म्हनै अवसर एक आवा दो, अवंतिका शर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओ के बारे मे बताया ओर भावना सुखवाल द्वारा बालिका शिक्षा मे बाधक तत्वो के बारे मे चर्चा की। कार्यशाला मे महिलाओ ने कहा की अगर बेटियों को शिक्षित किया जाये तो समाज में व्याप्त कई सामाजिक बुराइयों यथा दहेज प्रथा, कन्या भूण हत्या, महिला उत्पीड़न और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को कम किया जा सकता है। एक ओर तो भारत की बेटियों ने हर क्षेत्र में प्रगति की, दूसरी ओर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान प्रदान किया है। हमारा देश भी दुनिया की महाशक्ति बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है तथा सुपर पॉवर बनने के लिये तेजी से हम प्रगति कर रहे हैं, परंतु दूसरी ओर लैंगिक असमानता आज भी हमारे समाज में व्याप्त है। इस अवसर पर मण्डल संरक्षक भावना पालीवाल ने रमेश कुमार कंसारा, जसवंत खटीक, कल्पना शर्मा, हेमा पालीवाल, अवंतिका शर्मा, भावना सुखवाल, पूजा मेहता, चेतना सेन, नीलम पँवार, माहिनूर शेख, शाहिस्ता का आभार व्यक्त किया।