Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

सोमवार, 30 नवंबर 2020

राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर महिला मोर्चा ने जताया शोक,कोरोना से हुआ निधन


राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर महिला मोर्चा ने जताया शोक,कोरोना से हुआ निधन

अलवर/कठूमर.भाजपा संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री, उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सांसद, मंत्री रही और अब राजसंमद से विधायक किरण माहेश्वरी की वेदांता में कोरोना से मृत्यु हो गई। कोरोना संक्रमण के बाद वापस नहीं लौट सकीं।  कठूमर खेड़ली के भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपनी प्रिय नेत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा महिला मोर्चा खेड़ली अध्यक्ष आशा शर्मा, व कठूमर मोर्चा अध्यक्ष ऊषा गुप्ता नें विधायक किरण माहेश्वरी के निधन को भाजपा को बडी क्षति बताते हुये कहां भाजपा में माहेश्वरी महिलाओ की हितैषी थी।