Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

कोरोना पॉजिटिव 2 मरीजों को उपचार के बाद दी छुट्टी


कोरोना पॉजिटिव 2 मरीजों को उपचार के बाद दी छुट्टी

महवा.में आज 2 मरीजों की रिर्पोट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया। जिनमें से एक मण्डावर रोड पर रहने वाले संतुराम शर्मा पुत्र नानगराम शर्मा उम्र 80 वर्ष एवं बालकिषन शर्मा उम्र 86 वर्ष निवासी पुरानी तहसील महवा की नेगेटिव रिर्पोट आने पर कोविड वार्ड प्रभारी डॉ0 दिनेष कुमार एवं मेल नर्स अमित कुमार मीना व अस्पताल प्रसाषन ने ली राहत ली है। क्योकिं दोनों ही मरीजों की उम्र 80 वर्ष से उपर होनेे कारण कोरोना से ज्यादा खतरा बना हुआ था। जिस पर डॉ0 दिनेष कुमार ईलाज को लेकर बैहद शर्तक रहे और आखिरकार 7 दिन बाद सफलता मिल गई। दोनों मरीजों के परिजनों ने डॉ0 दिनेष कुमार एवं अमित कुमार मीना का आभार व्यक्त किया।  डॉक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि उक्त दोनों मरीजो को नेगेटिव करना किसी चुनोती से कम नहीं था। जिसको बहतर ईलाज के कारण सम्भव कर पायें।

       अब तक क्षेत्र में कुल 324 मरीज पॉजिटिव आ चुके है। जिनमें से 320 को पूर्व में डिर्स्चाज किया जा चुका है। तथा वर्तमान मे 4 मरीज भर्ती है। जिनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। एवं डॉ0 दिनेष कुमार ने बताया की आज 50 शेम्पल लिये गये है।