राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे नो मास्क-नो एंट्री अभियान के तहत अदालत परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनूप कुमार सक्सेना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राधिकरण के सचिव डॉ. शक्ति सिंह शेखावत व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भारत भूषण शर्मा ने सभी लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि मास्क ही वैक्सीन है। लोक अभियोजक कार्यालय में नगर निगम उपायुक्त आरएएस अधिकारी देविका तोमर ने मास्क उपलब्ध करवाए। इस अभियान की शुरुआत की गई।
लोक अभियोजक विवेक पाराशर ने बताया कि नगर निगम की उपायुक्त आरएएस अधिकारी देविका तोमर ने जवाहर फाउंडेशन की अाेर से नो मास्क-नो एंट्री के पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में लोक अभियोजक विवेक पाराशर, राजेन्द्र राठौड़, राजेश ईनाणी, मंजूर अली, अशरफ बुलंद, रूपेन्द्र परिहार, बृजेश पाण्डे, विक्रम सिंह शेखावत, गंगाराम रावत, गुलाम नजमी फारूकी, अशोक गुर्जर सहित राजकीय अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today