Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

सोमवार, 9 नवंबर 2020

भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से जुड़े सवालों की रही भरमार, सवालों के जरिये युवाओं की जांची गई राजनीतिक समझ

राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। इसमें लगातार 3 दिन तक 6 पारियों में परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं की राजनीतिक समझ की परख की गई। इस परीक्षा के प्रश्न पत्रों में राजस्थान के भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से जुड़े सवालों की भरमार रही। कई ऐसे रोचक सवाल भी रहे, जो ना केवल अभ्यर्थियों के बीच चर्चा का विषय रहे। बल्कि प्रशासन और राजनीतिक गलियारों के बीच उनकी चर्चा होती रही।

इसमें सबसे अधिक चर्चा सचिन पायलट को लेकर पूछे गए सवाल की रही। इन सभी छह प्रश्न पत्रों में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं से जुडे कई सवाल आए। कांग्रेस के अशोक गहलोत, सीपी जोशी, शांति धारीवाल, सचिन पायलट, भंवरलाल मेघवाल, उदयलाल आंजना के जुड़े सवाल पूछे गए थे। जबकि भाजपा नेताओं की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत, ओम बिरला, गुलाबचंद कटारिया, राज्य वर्धन सिंह राठौड़, संतोष अहलावत से जुडे सवालों के जरिए युवाओं की राजनीतिक समझ की परख की गई।

कांग्रेस से जुड़े सवाल

  • 2018 में राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत ने अपना कौनसा कार्यकाल प्रारंभ किया।
  • सीएम अशोक गहलोत का निर्वाचन क्षेत्र कौन सा है।
  • जून 2020 तक उदयलाल आंजना किस विभाग के मंत्री है।
  • जून 2020 में मास्टर भंवरलाल मेघवाल किस विभाग के मंत्री है।
  • जून 2020 तक राजस्थान के वर्तमान में शहरी विकास व आवास मंत्री कौन है।
  • जून 2020 तक पंचायतीराज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री कौन थे।
  • दिसंबर 2019 तक कौन राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष हैं।

भाजपा से जुड़े सवाल

  • वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद गुलाबचंद कटारिया को प्रोटेम स्पीकर की शपथ किसने दिलाई थी।
  • किस ओलंपिक पदक विजेता का संबंध राजस्थान से है।
  • प्रसिद्ध निशानेबाज राज्यवर्द्धनसिंह राठौड़ का जन्म राजस्थान में कहा हुआ था।
  • झुंझुनूं की पहली महिला सांसद कौन है।
  • दिसंबर 2019 तक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला किस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेस के अशोक गहलोत, सीपी जोशी, शांति धारीवाल, सचिन पायलट, भंवरलाल मेघवाल, उदयलाल आंजना के जुड़े सवाल पूछे गए थे