जोधपुर, शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने पारिवारिक कारण के चलते रविवार की रात को अपनी पत्नी की किसी धारदार हथियार से हत्या कर डाली। मध्य रात पुलिस को फोन कर पत्नी की हत्या किए जाने की जानकारी भी दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब उसकी पत्नी फर्श पर खून से लथपथ पड़ी दिखी। संभवत: उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी पति घर में ही था। पुलिस ने राउण्डअप कर लिया। आरंभिक पड़ताल मेें हत्या की वजह तो पता नही लगी है मगर वो मानसिक तनाव का शिकार होने का संदेह जताया जाता है। वह पहले भी ऐसा कृत्य एक बार चुका था। महिला के पीहर पक्ष के आज सुबह जोधपुर पहुंचने पर शव का महात्मा गांधी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। महामंदिर थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि महामंदिर बीजेएस कॉलोनी में रहने वाले विक्रमसिंह ने रात को पुलिस को फोन कर अपनी 30 वर्षीय पत्नी शिवकंवर की हत्या किए जाने की जानकारी दी। इस सूचना पर पुलिस के अधिकारी सकते में आ गए। डीसीपी धर्मेंद्र सिंह यादव, एसीपी दरजाराम, थानाधिकारी कैलाशदान आदि वहां पहुंचे। आरोपी पति विक्रमसिंह घर पर ही था।
बेरोजगार और पत्नी से झगड़ा:-
थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि घटना के समय आरोपी पति विक्रम सिंह अपने घर पर ही था। वह बेरोजगार था और संभवत: इसी मानसिक परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया होगा। कई बार पति पत्नी के बीच झगड़ा भी होता रहता था। पत्नी सिलाई बुनाई का कार्य करती थी।
कैंची मारकर हत्या का अंदेशा:-
पुलिस ने आरंभिक पड़ताल में हत्या किसी धारदार वस्तु से करना बताया है। संदेह है कि घर में रखी कैंची से यह हत्या की गई है। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब मृतका शिवकंवर कमरे में फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। फर्श पूरी तरह खून से सना था।
पति वीडियो गेम खेलते दिखा:-
बताया जाता है कि पुलिस जिस वक्त वहां पहुंची आरोपी विक्रम सिंह वीडियो गेम खेलता नजर आया। किसी पारिवारिक कारण से यह हत्या की गई है। उसने पत्नी की हत्या के बाद अपने ससुराल नागौर के सिंगड़ गांव में फोन कर सूचना दी थी। तब मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी आज सुबह तक जोधपुर आ गए। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद अग्रिम अनुसंधान आरंभ किया है।
पति पत्नी ही थे घर पर:-
मृतका शिवकंवर और उसका पति विक्रम सिंह ही घर पर थे। इनके एक बेटा व बेटी बताए जाते है। वह अपने मानसिक आपा खोने की बात कह रहा है।

 Join Our Telegram Group:
Join Our Telegram Group: