Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 25 मार्च 2021

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया शहीद मोहित शर्मा की प्रतिमा का अनावरण

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजियाबाद ( ghazibad news ) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साहिबाबाद में अशोक चक्र प्राप्त शहीद मोहित शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में लोग और शहीद मोहित शर्मा के परिजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: गंगाजल और दूध से किया शहीदों की प्रतिमाओं का अभिषेक

मेजर मोहित शर्मा मूल रूप से गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के रहने वाले थे। मेजर मोहित शर्मा एसी एसएम भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी थे जिन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। मेजर शर्मा 21 मार्च 2009 को कपड़ा जिले में अपनी ब्रावो आक्रमण टीम का नेतृत्व करते हुए शहीद हो गए थे, उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। इस जांबाज अधिकारी की प्रतिमा का अनावरण साहिबाबाद इलाके में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूरे श्रद्धा भाव से किया।

यह भी पढ़ें: CRPF जवान के परिवार की मांग, शहीद का दर्जा मिलने के बाद ही करेंगे दाह संस्कार

देश की खातिर अपने प्राण गंवाने वाले जांबाज सिपाही को याद कर इस कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई। इस दाैरान भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी प्रतिमा पर सभी ने पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो लोग देश की खातिर अपनी जान तक दे देते हैं। ऐसे लोगों को शत शत नमन करना चाहिए और उन पर हमें गर्व करना चाहिए। ऐसे लोगों से हमें सीख भी लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: डिप्रेसन के शिकार युवक ने फांसी लगाकर जान दी

उन्होंने कहा कि 2009 में उन्हें गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया था। उसी समय मोहित शर्मा शहीद हुए थे। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी याद हमेशा हमारे मन में बनी रहेगी। इस दौरान राजनाथ सिंह ने शहीद मेजर मोहित शर्मा के परिजनों से भी कहा कि ऐसे सपूत को जन्म देने वाले परिवार को भी उनका शत-शत नमन है।



source https://www.patrika.com/ghaziabad-news/defense-minister-rajnath-singh-unveiled-the-statue-of-shaheed-6764420/