Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 23 मार्च 2021

Horoscope Today 23 March 2021 कर्क—सिंह के लिए संपत्तिदायक दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे हनुमानजी

जयपुर. मंगलवार, 23 मार्च 2021 को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि मंगलवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग बन रहा है। दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही सुबह 10 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 45 मिनट तक कुमार योग रहेगा।

मेष राशि– आपका दिन आज अच्छा रहेगा. सुख शांति के लिए अध्यात्म संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे. दोस्तों के साथ मनोरंजन भी कर सकते हैं. हनुमानजी के दर्शन से लाभ होगा.
वित्त— पैसे के लेनदेन संबंधी कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है. इसकी वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध भी खराब होने की आशंका है.
करियर— बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा कर लेंगे. ग्लैमर, कंप्यूटर, पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे. नौकरी पेशा व्यक्तियों को अनचाही यात्रा करने की वजह से मन व्यथित रहेगा.
दांपत्य व प्रेम— लवमेट की तरक्की होगी. पति पत्नी एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे. बड़े बुजुर्ग के साथ लाइफ पार्टनर घर में अनुशासित वातावरण बनाकर रखेंगे.
हेल्थ— थायराइड संबंधी समस्या बढ़ने की आशंका लग रही है. अपनी उचित जांच करवाएं.
लकी नंबर— 1
लकी कलर— आरेंज

वृष राशि– ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं. धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों से आत्मिक उत्थान होगा. मामा पक्ष के साथ अपने संबंध मधुर बनाकर रखें.
वित्त— घर में पैसों को लेकर कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. संतान की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने की आवश्यकता है.
करियर— प्रॉपर्टी की खरीदी और बिक्री से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में व्यापारिक मंदी की वजह से तनाव रहेगा. ऑफिस में आज काम धीमी गति से लेकिन सरलता से होंगे. कार्य प्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की आवश्यकता है.
दांपत्य व प्रेम— पार्टनर के साथ अनावश्यक यात्रा को स्थगित ही रखना ठीक है. कुछ तनाव हो सकता है हालांकि आप परिस्थितियों को संभालने में सक्षम रहेंगे. जीवनसाथी के साथ शाम को कहीं घूमने जा पाएंगे. हेल्थ— महिला परिजन के गले और छाती में कफ संबंधी इंफेक्शन हो सकता है. हनुमानजी को चोला चढ़ाना लाभकारी होगा.
लकी नंबर— 4
लकी कलर— लाइट ब्लू

मिथुन राशि– सामाजिक गतिविधियों में वर्चस्व बना रहेगा. प्रॉपर्टी के विक्रय संबंधित योजनाएं सफल होंगी. परिवार में भी खुशी भरा माहौल रहेगा. संतान की किसी समस्या को हल कर सकेंगे.
वित्त— व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की अधिकता रहेगी. किसी को पैसा उधार ना दे क्योंकि वापसी की उम्मीद नहीं है.
करियर— व्यवसाय में साझेदारी की योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें. परिस्थितियां लाभदायक है. साथ ही धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं. कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का परिवर्तन करना भी लाभदायक रहेगा.
दांपत्य व प्रेम— आज नए प्रेम प्रसंगों आदि का निर्णय न लें. पति पत्नी के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे. प्रेम जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप हो सकता है.
हेल्थ— आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं. चोट लगने या एक्सीडेंट होने जैसी आशंका लग रही है.गाय को गुड़ खिलाएं लाभकारी होगा
लकी नंबर 6
लकी कलर लाल

कर्क राशि –धर्म—कर्म व आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रूचि बढ़ेगी. संतान को योग्यता के अनुरूप ही कोई नौकरी मिलने से प्रसन्नता रहेगी. आपकी अधिकार पूर्ण वाणी किसी को नाराज कर सकती है.
वित्त— आज धन संबंधी कोई नुकसान होने की वजह से तनाव रहेगा. इसके कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है.
करियर— व्यवसायिक यात्रा से फायदा होगा. कार्य क्षेत्र में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें. आज कोई भी नया काम ना ही शुरू करें तो बेहतर है. नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है.
दांपत्य व प्रेम— लव लाइफ में जिस मौके का आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे उसका मार्ग नजर आएगा. पति पत्नी के बीच कुछ तनाव रह सकता है. आपस में बैठकर गलतफहमी को सुलझा लें.
हेल्थ— मानसिक तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज आदि की समस्या उत्पन्न हो सकती है. आज हनुमानजी को गुड़ चने का भोग लगाएं.
लकी नंबर 7
लकी कलर— गोल्डन

सिंह राशि – आज आपका आत्मविश्वास व आत्मबल बढ़ा रह सकता है. सामाजिक गतिविधियों में भी आप संलग्न रहेंगे. ईगो की वजह से नुकसान हो सकता है इसलिए अपने स्वभाव में लचीलापन बनाकर रखें.
वित्त्— मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी में खासा खर्च होगा. नजदीकी मित्र या भाई के साथ कोई आर्थिक मसला बहुत बड़ा इश्यू बन सकता है.
करियर— आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में लाभ की संभावना है. नौकरी पेशा व्यक्तियों को विदेश संबंधी कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है. प्राइवेट जॉब में आज का दिन आपके लॉजिक को झिंझोड़ देनेवाला होगा.
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर कुछ तनाव पैदा कर सकता है. हालांकि बाद में उसका विश्वास मिल सकता है. जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंता रहेगी.
हेल्थ— अत्यधिक गर्म चीजों का सेवन ना करें. एसिडिटी या गैस जैसी समस्या बनी रहेगी. हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी होगा.
लकी नंबर— 2
लकी कलर— लाल

कन्या राशि – सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय व्यतीत होगा. इसकी वजह से आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे.
वित्त— आर्थिक गतिविधियां कुछ मंद रहेंगी परंतु फिर भी तंगी नहीं आएगी. चचेरे भाई बहनों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है.
करियर— आज कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें. टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े युवा वर्ग को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होगी. ऑफिस में किए हुए कार्य का उचित श्रेय मिलेगा.
दांपत्य व प्रेम— विवाहित जीवन खुशनुमा बना रहेगा. लवमेट से विवाद होगा पर धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी. पार्टनर के किसी नए काम की जिम्मेदारी आप का रुतबा बढ़ा देगी.
हेल्थ— स्वास्थ्य ठीक रहेगा पर काम की अधिकता की वजह से शारीरिक व मानसिक थकान रहेगी. मंगला गौरी माता का पूजन लाभकारी होगा.
लकी नंबर— 8
लकी कलर— सुनहरा

तुला राशि– एकाग्रता में कमी के कारण कुछ काम बनते बनते बीच में ही रुक सकते हैं. साहित्य में समय अधिक व्यतीत होगा. किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित योजनाएं भी बनेंगी.
वित्त— विदेशी संपर्क सूत्र से अच्छी इनकम होने की संभावना है. खर्चे के प्रति कंजूसी करना भी परिवार के लिए दिक्कत उत्पन्न कर सकता है.
करियर— आर्ट, मीडिया और कंप्यूटर से संबंधित व्यवसाय में लाभ होगा. नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने डिपार्टमेंट में किसी प्रकार की महत्वपूर्ण आथोरिटी प्राप्त हो सकती है. आपको कोई नई जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी.
दांपत्य व प्रेम— दांपत्य जीवन ठीक रहेगा. आप भले ही काम में व्यस्त हो लेकिन आज अपने पार्टनर के लिए वक्त निकालना ना भूलें. विवाहेत्तर प्रेम संबंध उपज सकते हैं.
हेल्थ— वर्तमान मौसम में अपना बचाव करना अति आवश्यक है. स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा. हनुमानजी का पूजन लाभकारी होगा.
लकी नंबर— 3
लकी कलर— ग्रीन

वृश्चिक राशि– आपके लिए भाग्योदय कारक दिन है. अपनी समस्याओं का हल ढूंढने में सफल रहेंगे परंतु दूसरों के मामले में अधिक हस्तक्षेप ना करें.
वित्त्— किसी पुराने काम का अटका हुआ पैसा मिल सकता है. इससे परिवार में सुख—शांति बनी रहेगी. घर में मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी होगी.
करियर— आज बिजनेस में आपका दिन अच्छा रहेगा. पैतृक व्यवसाय संबंधी मामले अभी अटके ही रहेंगे. कार्य क्षेत्र में उतार चढ़ाव रहेंगे परंतु किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद आपकी समस्याओं का जल्दी हल भी निकलेगा.
दांपत्य व प्रेम— जीवनसाथी की सलाह आज अच्छी रहेगी. लवमेट से आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी. नए प्रेम प्रसंग के लिए अच्छा समय रहेगा.
हेल्थ— दूषित खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है. जल में तांबे के सिक्के प्रवाहित करना लाभकारी होगा.
लकी कलर— रेड
लकी नंबर— 5

धनु राशि– अध्यात्म और गूढ़ विद्या के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा. कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा के योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों को विदेश जाने के शुभ अवसर मिलेंगे.
वित्त— व्यक्तिगत खर्चो पर अधिक ध्यान देने की वजह से परिवार के साथ दूरी उत्पन्न हो सकती है. संबंधों को मजबूत बनाने के लिए सभी की जरूरतें पूरी करने की आवश्यकता है.
करियर— मार्केटिंग में खासा समय व्यतीत होगा. नौकरीपेशा व्यक्तियों की उच्चाधिकारियों के प्रति छवि और अधिक मजबूत बनेगी. प्राइवेट नौकरी में किसी पुरानी घटना की पुनरावृत्ति होगी. इस बार आप घटना का सामना विवेक बुद्धि से करेंगे.
दांपत्य व प्रेम— लवमेट से आपसी संबंधों में मजबूती बनेगी. पार्टनर को आज मन की बात बोल सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोगात्मक पूर्ण व्यवहार आपको तनावमुक्त रखेगा.
हेल्थ— किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी. अल्टरनेट मेडिसिंस में आज आपको खास रुचि होगी. हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाएं, लाभकारी होगा.
लकी कलर— हल्का लाल
लकी नंबर— 1

मकर राशि– अनुशासित व्यवहार परिजनों की परेशानी का कारण बन सकता है. आज भाई बहनों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें. घर से दूर रहने वालों को आज परेशानी हो सकती है.
वित्त— कीमती कपड़ों पर आज खर्चा हो सकता है. आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में प्रयासरत रहेंगे. प्रॉपर्टी के क्रय विक्रय से उचित लाभ की संभावना बन रही है.
करियर— पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय आर्थिक दृष्टि से बहुत फायदेमंद रहेगा. सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं. प्राइवेट नौकरी में किसी की सहायता से काम पूरा होगा. आप बेहतर तरीके से परिस्थिति का सामना कर पाएंगे.
दांपत्य व प्रेम— किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है. प्रेम संबंधों से सामाजिक मानहानि की आशंका है.
हेल्थ— कोई पुरानी बीमारी का आज सही तरीके से इलाज होगा. त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने की आशंका है इसलिए हाइजीनिक रहना अति आवश्यक है. हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी होगा.
लकी नंबर— 4
लकी कलर— लाइट ब्लू

कुंभ राशि– आज दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. रिश्तेदारों तथा बहन भाइयों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे. प्रतिद्वंदी परास्त रहेंगे. भूमि संबंधी काम में वाद विवाद खड़ा हो सकता है.
वित्त— संतान की आर्थिक गतिविधियों पर नजर रखना आज अति आवश्यक है. पैसों के कारण पढ़ाई संबंधी कार्य में किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है.
करियर— कार्य क्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी. शेयर जैसे कार्यों में फायदा होगा.
हेल्थ— किसी भी प्रकार की बीमारी को अनदेखा न करें. व्यक्तिगत बातें काम के बीच ना आने दें बात करने से ही बात सुलझ सकती है लेकिन आज भावनात्मक बातों को छेड़ने का सही समय नहीं है
दांपत्य व प्रेम— जीवन साथी से अधिक उम्मीद रखना आपके संबंधों में दूरियां ला सकता है. विवाह योग्य युवाओं के लिए कोई अच्छा रिश्ता आएगा.
हेल्थ— ज्यादा मेहनत की वजह से पैरों में सूजन व दर्द जैसी समस्या रहेगी. आज समय समय पर आराम भी करते रहें. गाय को रोटी खिलाना लाभकारी होगा.
लकी नंबर— 6
लकी कलर— केसरिया

मीन राशि– आज आप अपने अंदर ऊर्जा महसूस करेंगे. आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा. आपका क्रोधी व जिद्दी स्वभाव घर के लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा.
वित्त— रुकी हुई कोई पेमेंट प्राप्त हो सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है परंतु अपनी समझदारी द्वारा परिस्थितियों को अनुकूल कर सकते हैं.
करियर— कमीशन तथा बीमा संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी. विदेश संबंधी व्यवसाय जल्दी ही गति पकड़ेंगे. नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने आफिस में दबदबा बना रहेगा. फैशन से जुड़े व्यापार को नई दिशा मिलेगी.
दांपत्य व प्रेम— लाइफ पार्टनर के लिए आज का दिन विशेष रहेगा .संतान सुख संबंधी समाचार प्राप्त हो सकता है. पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे. पुराने विपरीत लिंगी मित्रों से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी.
हेल्थ— नींद न आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है. इसकी वजह से मानसिक थकान अधिक महसूस होगी. बंदरों को केला खिलाना लाभकारी होगा.
लकी कलर— मेजेंटा
लकी नंबर— 1



source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-rashifal-23-march-2021-today-horoscope-23-march-2021-6760748/