Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 23 मार्च 2021

Tarot Horoscope Today 23 March 2021 आय वृद्धि दर्शा रहे हैं इस राशि के टैरो कार्ड

जयपुर. 12 में से 7 राशियों के लिए 23 मार्च 2021 का दिन बहुत शुभ साबित होगा. टैरो कार्ड रीडर भावना दीक्षित बताती हैं कि कार्ड्स के मुताबिक खासतौर पर कर्क राशिवालों को आज विरासत में धन—संपत्ति प्राप्त हो सकती है. इस राशि के टैरो कार्ड आय या वेतन वृद्धि भी दर्शा रहे हैं.

मेष राशि- पारिवारिक दृष्टि से दिन अनुकूल है। स्वयं पर भरोसा रखेंगे तो सफलता अवश्यंभावी है. रचनात्मक कार्यों से सुकून मिलेगा।
वित्त— दूसरों की बातों में आकर आप अपना आर्थिक नुकसान कर सकते हैं। बजट पर ध्यान रखना बेहतर होगा।
करियर- कुछ नए व्यवसायिक अनुबंध मिलेंगे. आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब में लापरवाही का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर से बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 3 शुभ रंग पीला

वृष राशि- आज धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे। किसी प्रकार के कानूनी पचड़े में फंसने जैसी स्थिति बन रही है।
वित्त— उधार दिये हुए पैसों की वापसी पर अपना ध्यान जरूर केंद्रित रखें। संभव है आप येन केन प्रकारेण यह राशि निकलवाने में सक्षम रहेंगे।
करियर- पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। प्राइवेट नौकरी में अभी मेहनत के अनुकूल ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या लाइफ पार्टनर आपका सहयोग करेंगे। आज काम की अधिकता की वजह से पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
आज का भाग्यांक 1 शुभ रंग आरेंज

मिथुन राशि - आज का दिन आपको सफलता देगा। कोई यात्रा लाभदायक साबित होगी। संतान की विदेश जाने संबंधी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
वित्त— पैसों के प्रति लापरवाही ना बरतें। किसी खर्च को लेकर परिवार में कोई तनाव हो सकता है।
करियर— बिजनेस में समय अनुकूल है। प्रतिस्पर्धा में आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस में चल रही किसी प्रकार की राजनीति से कुछ परेशान रहेंगे।
दांपत्य व प्रेम— लव पार्टनर या पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। लवमेट के साथ मेल मिलाप प्रसन्नता देगा।
स्वास्थ्य- आज स्वास्थ्य की किसी प्रकार की चिंता ना करें।
आज का भाग्यांक 5 शुभ रंग गुलाबी

कर्क राशि - पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
वित्त— आर्थिक परेशानियों का समाधान करने में परिजनों का सहयोग आवश्यक है। विपरीत परिस्थिति को धैर्य और संयम से संभालने का प्रयास करें।
करियर- युवाओं को अपने कैरियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। फैक्ट्री, इंडस्ट्री आदि में कुछ नया काम शुरू होने की संभावना है। अच्छे जाब के नाम पर अनजान लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अनुबंध ना करें.
दांपत्य व प्रेम- पति-पत्नी में कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय लव पार्टनर के लिए भी निकालना जरूरी है।
स्वास्थ्य- शारीरिक थकान या कमजोरी महसूस करेंगे।
आज का भाग्यांक 4 शुभ रंग नीला

सिंह राशि- प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना संबंध बनेंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम हासिल होंगे।
वित्त— दूसरों की बातों पर ध्यान न देकर अपनी क्षमता पर ही विश्वास रखें। धीरे-धीरे आर्थिक परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएगी।
करियर- व्यवसाय में कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। परिवारजनों का सहयोग भी मिलेगा। काम की अधिकता की वजह से नौकरी पेशा व्यक्तियों को घर में भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट से संबंध मर्यादित और आनंदित रहेंगे। लाइफ पार्टनर के कारण पारिवारिक वातावरण सुखमय बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस होगी।
आज का भाग्यांक 8 शुभ रंग पी ग्रीन

कन्या राशि- इस समय उत्तम ग्रह स्थितियां बनी हुई है। किसी नजदीकी संबंधी के यहां आयोजन में जाने का मौका मिलेगा।
वित्त— आय के साधनों में वृद्धि होगी. विपरीत परिस्थितियों में समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे।
करियर— आज मार्केटिंग संबंधी में लाभ मिलेगा। प्राइवेट नौकरी में इस समय आपका कार्य क्षेत्र में उपस्थित रहना ज्यादा जरूरी होगा।
लव- जीवनसाथी की सलाह से कुछ अच्छा होगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- आपके स्वास्थ्य पर आज विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
आज का भाग्यांक 2 शुभ रंग केसरिया

तुला राशि- आज कोई लाभदायक यात्रा संपन्न हो सकती है। महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे।
वित्त— भूमि संबंधी आय होने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन संबंधी नुकसान हो सकता है। किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें।
करियर— काम को लेकर की गई कोई महत्वपूर्ण यात्रा फायदेमंद साबित होगी। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का काम घर पर भी करना पड़ सकता है।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनाव मुक्त रखेगा। घर का वातावरण सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- आज ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बढ़ सकती हैं।
आज का भाग्यांक 9 शुभ रंग लाल

वृश्चिक राशि- घर में किसी प्रिय संबंधी का आगमन भी होगा। आपको अपने कार्यों के उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे लेकिन स्वभाव में धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
वित्त- इस समय पैसे संबंधी कोई भी उधारी ना करें। भावना प्रधान होने की वजह से जरा सी भी नकारात्मक बात आपको व्यथित कर सकती है।
करियर- इस समय बीमा अथवा निवेश संबंधी कोई प्लान शुभ फलदाई रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को स्थगित ही रखें। कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा। युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई से संबंधित जॉब मिलने के उत्तम योग बने हुए हैं।
दांपत्य व प्रेम— लवमेट या पति-पत्नी के संबंध अच्छे बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 8 शुभ रंग पी ग्रीन

धनु राशि- आज ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में भी आपका योगदान रहेगा। आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
वित्त- बच्चे की पढ़ाई को लेकर खर्च हो सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी।
करियर- कार्यक्षेत्र में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह समय उत्तम है। कुछ विशेष उपलब्धियां प्राप्त होंगी।
दांपत्य व प्रेम— किसी अहम कार्य में लव पार्टनर या जीवनसाथी की सलाह लेना लाभदायक साबित होगा। विपरीत लिंगी मित्रों से मेल मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- बदन दर्द जैसी स्थिति महसूस हो सकती है।
आज का भाग्यांक 4 शुभ रंग हल्का नीला

मकर राशि- उम्मीद के अनुरूप लाभ भी प्राप्त होगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी।
वित्त— पैसों से संबंधित बदनामी या झूठा आरोप लगने जैसी स्थिति बन रही है। गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर होगा।
करियर— व्यवसायिक गतिविधियां उत्तम रहेंगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी में कोई शुभ सूचना मिलने के योग बन रहे हैं।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में अच्छा समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- माइग्रेन आदि की समस्या उठ सकती है।
आज का भाग्यांक 3 शुभ रंग क्रीम

कुंभ राशि- घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजना बनेगी। युवाओं को अपनी पढ़ाई और कैरियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
वित्त— भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त से आय हो सकती है। ध्यान रखें कि कोई आपका नजदीकी ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है।
करियर- कुछ नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। प्राइवेट नौकरी में कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम व दांपत्य संबंध और अधिक गंभीर तथा मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
आज का भाग्यांक 1 शुभ रंग पीला

मीन राशि- अपनी वाणी पर आज कंट्रोल रखें। महिलाओं के लिए आज का दिन खास तौर पर उत्तम परिणाम देने वाला है।
नेगेटिव- क्षमता से अधिक खर्च करना आपको गहने तनाव में डाल सकता है। बेहतर होगा कि वर्तमान हालात के मुताबिक ही खर्च करें।
करियर- बिजनेस में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी। सेवारत व्यक्तियों को तरक्की मिलने के भी अवसर बन रहे हैं।
दांपत्य और प्रेम- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे की भावनाओं को अहमियत देना प्रेम संबंधों को और मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य- थकान की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे।
आज का भाग्यांक 4 शुभ रंग काला



source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-tarot-rashifal-23-march-2021-today-tarot-card-23-march-2021-6760751/