जयपुर. 23 मार्च 2021 को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और दिन मंगलवार है। नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो कि कल सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। मंगलवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग बन रहा है। दोपहर लगभग 12.33 पर चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही सुबह 10 बजकर 8 मिनट से लेकर रात 10 बजकर 45 मिनट तक कुमार योग रहेगा। आज हनुमानजी का दर्शन पूजन करें और जरूरतमंदों को दान दें।
फाल्गुन शुक्ल नवमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 2, शक संवत 1943
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 10, शब्बान 09, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु:।
चंद्रमा सायं 04 बजकर 30 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
नवमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 08 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ
पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 45 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।
शोभन योग मध्याह्न 12 बजकर 37 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ
कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 08 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ।
दिशाशूल: उत्तर।
सूर्योदय 23 मार्च: सुबह 06 बजकर 21 मिनट पर।
सूर्यास्त 23 मार्च: शाम 06 बजकर 34 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 22 मिनट से 06 बजकर 46 मिनट तक।
अमृत काल रात 08 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।
रवि योग पूरे दिन रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।
दिन का चौघड़िया
रोग – 06:31 बजे से 08:02 बजे तक
उद्बेग (वार वेला) – 08:02 बजे से 09:32 बजे तक
चर – 09:32 बजे से 11:02 बजे तक
लाभ – 11:02 बजे से 12:33 बजे तक
अमृत – 12:33 बजे से 14:03 बजे तक
काल (काल वेला) – 14:03 बजे से 15:34 बजे तक
शुभ – 15:34 बजे से 17:04 बजे तक
रोग – 17:04 बजे से 18:35 बजे तक
रात का चौघड़िया
काल – 18:35 बजे से 20:04 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 20:04 बजे से 21:34 बजे तक
उद्बेग – 21:34 बजे से 23:03 बजे तक
शुभ – 23:03 बजे से 00:32 बजे तक
अमृत – 00:32 बजे से 02:02 बजे तक
चर – 02:02 बजे से 03:31 बजे तक
रोग – 03:31 बजे से 05:01 बजे तक
काल – 05:01 बजे से 06:30 बजे तक
source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-panchang-23-march-2021-today-panchang-23-march-2021-6760754/