Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 21 मार्च 2021

MP Corona Update: 24 घंटे में 1308 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख 74 हजार के पार, 24 घंटे में 2 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1308 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 274405 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3903 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 317 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63827 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 944 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 60817 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 2066 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 345 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46728 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 625 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 44356 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1747 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17464 हो गई है। शहर में अब तक 252 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 16736 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 476 केस अब भी एक्टिव हैं।

2- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 16901 हो चुकी है। जबकि, 233 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 16418 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 250 केस एक्टिव हैं।

3- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5772 हो गई है। इनमें से 153 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 5487 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 132 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 5767 हो गई है। इनमें से 112लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 5541 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 114 केस अब भी एक्टिव हैं।

5- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5474 हो गई है। जिले में अब तक 106 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 5086 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 282एक्टिव केस हैं।

6- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5115 हो चुकी है। इनमें से 84 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 4784 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 247 केस अब भी एक्टिव हैं।

7- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4292 हो गई है। इनमें 35 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 4204 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 53 केस एक्टिव हैं।

8- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4241 हो गई है। इनमें से 59 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 4149 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 33 केस एक्टिव हैं।

9- होशंगाबाद में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 3983 हो चुकी है। यहां 61 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 3899 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 23 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 4046 हो गई है। इनमें से 79 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 3775 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 192 केस अब भी एक्टिव हैं।