Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

सोमवार, 22 मार्च 2021

Numerology Today 22 March 2021 मूलांक 01, 02, 03 व 09 के लिए भाग्यशाली दिन

जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है. न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।

आज 22 मार्च 2021 है यानि आज का संयुक्त अंक 22 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि यह एकल अंक 04 के समान परिणाम प्रदान करेगा। अंक 04 के स्वामी राहु हैं। आज का भाग्यांक 03 हुआ। अंक 03 का स्वामी गुरु है। आज अंक 01, 02, 03 व 09 के लिए बहुत शुभ दिन है। धन—संपत्ति के मामले में ये भाग्यवान बने रहेंगे।

मूलांक 1
नौकरी या बिजनेस में आज कुछ आंतर‍िक अव्यवस्था संबंधी परेशानी हो सकती है। आज संभलकर रहना बेहतर होगा। लवमेट के साथ अच्‍छा वक्‍त बीतेगा। लाइफ पार्टनर में आपकी रुच‍ि बढ़ेगी।
शुभ अंक 01, 02
शुभ रंग मेरून

मूलांक 2
आज बिजनेस व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में किसी झगड़े-विवाद में न पड़ें। दांपत्य सुख का योग है।
शुभ अंक 9
शुभ रंग आरेंज

मूलांक 3
बिजनेस में कोई विपरीत समाचार सुनना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें. हर हाल में झगड़े-विवाद से बचें। प्रेम संबंधों के सुख में व्यवधान आ सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा समय चल रहा है।
शुभ अंक 7
शुभ रंग लाइट ब्लू

मूलांक 4
आज का दिन व्यापार—व्यवसाय की चिंता तथा नए कार्यों में व्यतीत होगा। नौकरी में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। आज प्रेम संबंध खराब होने का खतरा है। दांपत्‍य जीवन सुखी रह सकता है।
शुभ अंक 8
शुभ रंग नीला

मूलांक 5
कारोबार में कोई आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। नौकरी में आज कोई रुका कार्य पूरा होगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
शुभ अंक 5
शुभ रंग ग्रे

मूलांक 6
आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आज का दिन संतोष और शांत‍ि का है। लवमेट को लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के सुख में वृद्धि होगी।
शुभ अंक 6
शुभ रंग ब्लैक

मूलांक 7
व्यापार—व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। आज प्रेमी—प्रेमिका आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। जीवनसाथी के सुखों की वृद्धि होगी।
शुभ अंक 2
शुभ रंग लाल

मूलांक 8
आज भाग्‍य का सहयोग प्राप्त होगा, इसका पूरा लाभ उठाएं। कारोबार और नौकरी से आशाजनक समाचार मिल सकता है। सांयकाल का समय प्रेमी—प्रेमिका से भेंट या जीवन साथी के सानिध्य में आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
शुभ अंक 4
शुभ रंग सुनहरा

मूलांक 9
कारोबार में कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। धन का सुख मिलेगा। नौकरी में विरोधियों का पराभव होगा। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे।
शुभ अंक 3
शुभ रंग क्रीम



source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-ank-jyotish-22-march-2021-aaj-ka-ank-rashifal-22-march-2021-6758865/