Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

शनिवार, 27 मार्च 2021

Numerology Today 27 March 2021 मूलांक 8 वालों की पूरी होगी हर मुराद, प्राप्त होगी तेजस्विता

जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है. न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।

आज 27 मार्च 2021 है यानि आज का संयुक्त अंक 27 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि यह एकल अंक 09 के समान परिणाम प्रदान करेगा। आज का भाग्यांक 08 है। आज शनि देव का दिन है और भाग्यांक 8 भी शनि का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में मूलांक 08 वालों की आज हर मुराद पूरी हो सकती है। अंक 04 व 09 वालों को भी लाभ के योग हैं।

मूलांक 1
आज धनलाभ होगा। बिजनेस में तकदीर का पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में छोटी-मोटी बातों पर समय न गवाएं। नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। लवमेट या लाइफ पार्टनर की इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा।
आज का शुभ अंक 3
शुभ रंग आरेंज

मूलांक 2
कारोबार के नजरिए से दिन फायदेमंद रहनेवाला है। नौकरी में अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे तो बेहतर परिणाम हासिल होगा। करियर के ऑप्शंस पर भी विचार कर सकते हैं। लवमेट से आज काफी प्रभावित होंगे। लाइफ पार्टनर से रिश्ते बेहतर होंगे।
आज का शुभ अंक 2
शुभ रंग गोल्डन

मूलांक 3
व्यापार—व्यवसाय से जुड़ा मामला आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार में तरक्की होगी। बॉस को इम्प्रेस कर प्रमोशन की लाइन में सबसे आगे रखने की कोशिश सफल हो सकती है। प्रेमी—प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीत सकता है।
आज का शुभ अंक 1
शुभ रंग क्रीम

मूलांक 4
आपके लिए दिन शुभ रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के अच्छे प्लेसमेंट के कारण कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। लवमेट के असीम प्यार का अनुभव होगा। लाइफ पार्टनर से कोई खुशी मिल सकती है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का शुभ अंक 4
शुभ रंग लाइट ब्लू

मूलांक 5
आर्थिक लाभ हो सकता है। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के लिये कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं। ऑफिस में ज्यादातर काम पूरे हो जायेंगे। लवमेट के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ ज्यादा समय बीतेगा। आज आई प्रॉब्लम आ सकती है।
आज का शुभ अंक 5
शुभ रंग मेजेंटा

मूलांक 6
आज धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार—व्यवसाय में उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। नौकरी में कामकाज में आपका मन लगेगा। प्रेम संबंधों में आज सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी का व्यवहार सुखदायक साबित होगा।
आज का शुभ अंक 4
शुभ रंग डार्क ग्रीन

मूलांक 7
आर्थिक लाभ मिलेगा। कारोबार में बरकत होगी, कोई नया कान्ट्रक्ट भी मिल सकता है। नौकरी में तनाव की स्थिति बन सकती है। लाइफ पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को इग्नोर करना होगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।
आज का शुभ अंक 9
शुभ रंग मेरून

मूलांक 8
आज धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में कोई बडा सौदा हो सकता है। ऑफिस में कामकाज में आपका मन लगेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं।
आज का शुभ अंक 5
शुभ रंग पिंक

मूलांक 9
परिवार की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिये उचित मौका है। कोई कारोबारी योजना पर काम करने के लिए दिन सही है। ऑफिस में उत्साहजनक स्थिति बन सकती है। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ ताल-मेल अच्छा बना रहेगा।
आज का शुभ अंक 7
शुभ रंग आरेंज



source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-ank-jyotish-27-march-2021-aaj-ka-ank-rashifal-27-march-2021-6767871/