Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

350 पलंगों का अस्थाई हॉस्पिटल बनेगा हिन्दुस्तान जिंक के समीप दरीबा में, डलेगी ऑक्सीजन लाइन

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. लगातार बढ़ते कोरोना रोगियों और ऑक्सीजन की परेशानी से निपटने के लिए सरकार ने नई तैयारी की है। सरकार अब हिन्दुस्तान जिंक के समीप दरीबा के डीएवी स्कूल में 350 पलंगों का एक अस्थाई हॉस्पिटल शुरू करने की तैयारी में जुट गई है। ये खास तौर पर इसलिए किया जा रहा है कि जिंक से एक ऑक्सीजन की पाइप लाइन इस हॉस्पिटल में मरीजों के लिए डाली जाए ताकि सीवियर मरीज को तत्काल जरूरत पर ऑक्सीजन मिल सके।

------

गौड़ को बनाया समग्र प्रभारी अधिकारी कोरोना को देखते हुए हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड दरीबा के समीप कोविड मरीजों के लिए नई चिकित्सा व्यवस्था स्थापित करने के लिए उदयपुर के उपनिदेशक चिकित्सा पंकज गौड को समग्र प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। चिकित्सा के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन ने आदेश जारी किया है कि गौड द्वारा तय क्षेत्र में नवीन चिकित्सा संस्थान की व्यवस्था करने, भवन चिह्नित करने व इस भवन में चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था, विभिन्न प्रकार के स्टॉफ की व्यवस्था, दवाइयों की व्यवस्था, एम्बुलेंस की व्यवस्था हिन्दुस्तान जिंक प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था कर इसकी शुरुआत करेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन राजसमन्द, चिकित्सा विभाग व आरएसआरडीसी, पीडब्ल्यूडी विभाग से समन्वय किया जाएगा। यह चिकित्सालय उदयपुर व राजसमन्द दोनों जिलों के लिए रहेगा।

--------

ऑक्सीजन की कमी से लडऩे के लिए यहां अस्थाई चिकित्सालय खोल रहे हैं, इसमें प्रोजेक्ट आगे तब ही बढेग़ा जब वेंडर यहां पर हिन्दुस्तान जिंक से ऑक्सीजन लाइन डालने के लिए हां करेगा। यदि यहां पाइप लाइन डल जाती है, तो तत्काल इसे शुरू किया जाएगा, लगभग पूरी तैयारी कर ली गई है। जैसे ही ऑक्सीजन लाइन डलेगी तो इसमें तत्काल पलंग बिछाकर जरूरतमंद मरीजों का उपचार किया जाएगा। यही नहीं यदि जरूरत पड़ी तो इसके समीप अन्य भवनों को भी अधिग्रहित कर ऑक्सीजन लाइन डालेंगे ताकि लोगों का जीवन बच सके। डॉ पंकज गौड, उपनिदेशक चिकित्सा उदयपुर



source https://www.patrika.com/udaipur-news/a-temporary-hospital-of-350-beds-will-be-built-near-hindustan-zinc-in-6817651/