नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव 2021 के दूसरे चरण के लिए सुबह सात बजे से जारी मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विट कर लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान की अपील की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों से आग्रह किया कि जिन सीटों पर आज वोटिंग है वहां के मतदाता रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाएं।
75 लाख मतदाता 181 उम्मीदवारों की किस्मता का करेंगे फैसला
बता दें कि दूसरे चरण में सबकी निगाहें हाई प्रोफाइल नंदीग्राम ( Nandigram ) सीट पर टिकी हैं। इस सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर है। पूर्व मेदिनीपुर शुभेंदु अधिकारी का गृह नगर है। इसी जिले में नंदीग्राम सीट आती है। पश्चिम बंगाल की 30 सीटों पर आज 75 लाख मतदाता 191 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
वोट डालने निकले शुवेंदे अधिकारी
नंदीग्राम से बीजेपी के उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी अपने घर से वोट डालने के लिए निकल गए हैं। वह पोलिंग बूथ नंबर 76 पर वोट डालेंगे। दूसरी ओर टीएमसी ने आरोप लगाया है कि कई जगहों पर उनके समर्थकों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।
बता दें कि बंगाल और असम में आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर 171 प्रत्याशी तो असम की 39 सीटों पर 345 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। आज हर किसी की नज़र बंगाल की नंदीग्राम सीट पर है। ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच महामुकाबला है।
source https://www.patrika.com/elections-news/assembly-election-2021-pm-modi-appeals-to-bengal-voters-to-record-record-shuvendu-adhikari-came-out-of-the-house-to-cast-his-vote-6774245/