Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

सोमवार, 26 अप्रैल 2021

कोरोना काल: एक साल, सबसे घातक साबित हो रहा अप्रेल, वायरस की चिंगारी लपटे बन फूंक रही जिला

भुवनेश पंड्या

उदयपुर. कोरोनाकाल यानी पिछले वर्ष मार्च माह से अब तक कोरोना का सबसे तेज और घातक प्रहार इस माह अप्रेल में हुआ है। पिछले अप्रेल में उदयपुर जिले की संक्रमित दर 0.65 थी, जबकि अब ये कई गुना होते हुए तेज रफ्तार के साथ 21.41 हो चुकी हैं। इससे स्थिति सबके सामने है कि हम कितने भयावह संक्रमण के बीच भंवर में फंसे हुए हैं, एक लापरवाही किसी चिंगारी की तरह सबकुछ तबाह कर सकती है।

-------------

फेक्ट फाइल माह- कुल नमूने- कुल पोजिटिव- पोजिटिव प्रतिशत- मौत विभागानुसार (पिछले वर्ष 2020 की स्थिति )31 जनवरी 20 से 30 मार्च 20- 30-0-0

अप्रेल 20- 2293-15-0.65-0

मई 20- 14876-539-3.62-2

जून 20-16778-159-0.95-1

जुलाई 20-28176-591-2.10-13

अगस्त 20 -48539-1503-3.10-16

सितम्बर 20- 25029-1679-6.71-17

अक्टूबर 20- 27160-2339-8.61-22

नवम्बर 20-24477-2412-9.85-24

दिसम्बर 20-34870-2091-6.00-16

-----------------

-जनवरी से अप्रेल 2021माह- कुल नमूने- कुल पोजिटिव- पोजिटिव प्रतिशत- मौत विभागानुसार जनवरी 21-23472-448-1.91-6फरवरी 21-17100-217-1.27-7मार्च- 34200-1299-3.80-71 अप्रेल से 24 अप्रेल तक- 71721-15358-21.41-88

---------------

कुल 368721- 28650- 7.7-219

-----------

पिछले दस दिनों की स्थिति दिनांक-

कुल नमूने- कुल पोजिटिव- पोजिटिव प्रतिशत- मौत विभागानुसार

15 अप्रेल- 3198- 711- 22.23-3

16 अप्रेल- 3415-792-23.19-5

17 अप्रेल- 3184- 783-24.59-3

18 अप्रेल- 3559-1001-28.13-4

19 अप्रेल- 2138-702-32.83-8

20 अप्रेल- 3145-932-29.63-7

21 अप्रेल- 4202-1101-26.20-8

22 अप्रेल-4187-1215-29.02-5

23 अप्रेल- 3124-923-29.55-9

24 अप्रेल- 3526-1095-31.06-6

----------

ये है अप्रेल 2021 की तस्वीर

पूरे कोरोनाकाल पर अप्रेल माह के 24 दिन सबसे भारी पड़े हैं, हालात ये है कि अकेले अप्रेल के तीन सप्ताह और तीन दिनों में 15 हजार 358 लोग पोजिटिव सामने आए है। मार्च 2020 से लेकर मार्च 2021 तक 13415 लोग पोजिटिव हुए थे, लेकिन केवल 24 दिनों में ही पूरे साल से ज्यादा 15358 लोग संक्रमित हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना कितना खतरनाक होकर रफ्तार से हर किसी को अपने लपेटे में ले रहा है। कमोबेश मौतों के भी यही हाल हैं। इसमें मार्च 2020 से मार्च 2021 तक विभाग के अनुसार कुल 131 मौतें हुई थी, लेकिन केवल अप्रेल माह में ही 88 मौते विभाग बता रहा है, ऐसे में हालात हर किसी को एक भयावह तस्वीर की तरह साफ नजर आ रहे हैं।

----------

अप्रेल में अचानक संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, तो लोगों की मौते भी बेहद तेजी से बढ़ रही है, हर किसी को पूरी एहतियात बरतनी होगी, अकारण घर से नहीं निकलकर व भीड़ में नहीं जाकर हम ना केवल स्वयं को सुरक्षित रखेंगे, वहीं दूसरों का जीवन भी सुरक्षित करते हैं। हर व्यक्ति को अब भी कोरोना गाइड लाइन का पूरा पालन करना है। सभी को टीकाकरण भी करवाना है।

डॉ दिनेश खराड़ी, सीएमएचओ उदयपुर



source https://www.patrika.com/udaipur-news/corona-period-one-year-april-is-proving-to-be-the-deadliest-the-spa-6817660/