भुवनेश पंड्या
उदयपुर सीएमएचओ डाक्टर दिनेश खऱाडी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने पत्रिका को बताया कि हल्की खांसी और गले में खरास है। इसे देखते हुए उन्होंने जाँच कऱवाई थी। अभी वह होम आइसोलेशन में है। आक्सीजन लेवल सामान्य चल रहा है। शनिवार तक वो नियमित प्रशासनिक बैठकों में शामिल हुए है, इसे देखते हुए अन्य अधिकारियों को भी जाँच करवानी होगी। गौरतलब है कि डॉ खराड़ी को एंटी कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के दोनों डोज लग चुके हैं। हल्का बुखार होने के कारण डॉ ओपी मीणा देखने पहुंचे थे।
------
अन्य अधिकारी आ सकते है संक्रमितअब तक संक्रमण से बचते रहे डाक्टर खऱाड़ी के संक्रमित होने के बाद अन्य डाक्टर भी अपनी जाँच करवाएँगे। इससे पहले जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा भी पिछले दिनों संक्रमित हो चुके है। फिलहाल डिप्टी सीएमएचओ डाक्टर राघवेंद्र राय भी उनके परिवार के किसी सदस्य के पोजिटिव आने के बाद होम क्वारंटीन है। कार्यवाहक अतिरिक्त सीएमएचओ डाक्टर अंकित जैन ने बताया कि अभी डाक्टर खऱाडी का स्वास्थ्य ठीक है। टीम उन पर नजऱ रखे हुए है।
source https://www.patrika.com/udaipur-news/cmho-dr-khardi-infected-both-doses-have-been-applied-6817657/