Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

Panchang Today 1 april 2021 जानें आज का पंचांग, चौघड़िया, शुभ मुहूर्त, राहुकाल

जयपुर. 1 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और दिन गुरुवार है। चतुर्थी तिथि सुबह 11 बजे तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज सूर्योदय विशाखा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11.56 तक रहेगा। इसके बाद दिन भर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को पहले विशाखा नक्षत्र होने से प्रवर्ध और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र होने से आनंद नाम के शुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। गुरुवार की सुबह चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा जहां पहले से ही केतु स्थित है। चंद्रमा और केतु के एक ही राशि में स्थित होने से ग्रहण योग बनेगा। आज विष्णुजी की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें।

चैत्र कृष्ण चतुर्थी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 11, शक संवत् 1943
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 19, शब्बान 18, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतु:।
चन्द्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
चतुर्थी तिथि पूर्वाह्न 11 बजे तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ
विशाखा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 22 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ।
सिद्धि योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 46 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ
बालव करण पूर्वाह्न 11 बजे तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ।

सूर्योदय 1 अप्रैल : सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर।
सूर्यास्त 1 अप्रैल : शाम 06 बजकर 39 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 51 मिनट तक।
अमृत काल रात को 7 बजकर 48 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग योग सुबह 7 बजकर 22 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 19 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 38 मिनट से 5 बजकर 24 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।

दिन का चौघड़िया
शुभ (वार वेला) – 06:22 बजे से 07:54 बजे तक
रोग – 07:54 बजे से 09:26 बजे तक
उद्बेग – 09:26 बजे से 10:58 बजे तक
चर – 10:58 बजे से 12:30 बजे तक
लाभ – 12:30 बजे से 14:02 बजे तक
अमृत – 14:02 बजे से 15:34 बजे तक
काल (काल वेला) – 15:34 बजे से 17:06 बजे तक
शुभ (वार वेला) – 17:06 बजे से 18:38 बजे तक

रात का चौघड़िया
अमृत – 18:38 बजे से 20:06 बजे तक
चर – 20:06 बजे से 21:34 बजे तक
रोग – 21:34 बजे से 23:02 बजे तक
काल – 23:02 बजे से 00:30 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 00:30 बजे से 01:58 बजे तक
उद्बेग – 01:58 बजे से 03:26 बजे तक
शुभ – 03:26 बजे से 04:53 बजे तक
अमृत – 04:53 बजे से 06:21 बजे तक



source https://www.patrika.com/jaipur-news/aaj-ka-panchang-1-april-2021-today-panchang-1-april-2021-6774191/