Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

मंगलवार, 4 मई 2021

Chiranjeevi Scheme: अजमेर के इन हॉस्पिटल में होगा ट्रीटमेंट, देखें लिस्ट

अजमेर. मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के माध्यम से जिले के 48 चिकित्सालयों में नि:शुल्क उपचार करवाया जा सकेगा। इनमें 32 सरकारी एवं 16 निजी अस्पताल शामिल है।

जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि योजना से जुड़े व्यक्ति को सामान्य बीमारियों में 50 हजार तथा गंभीर बीमारी में 4.50 लाख का उपचार नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इसमें लाभार्थी के भर्ती होने से 5 दिन पूर्व तथा डिस्चार्ज होने के 15 दिन बाद तक का खर्चा शामिल किया गया है। भामाशाह कार्ड अथवा जन आधार कार्ड धारक परिवारों को स्वत: ही इस योजना का लाभ मिल जाएगा। वे नजदीकी ई- मित्र केन्द्र पर जाकर अपनी डीजिटल पॉलिसी प्राप्त कर सकते है। जन आधार कार्ड से वंचित परिवारों को पहले जन आधार के लिए पंजीकरण कराना होगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम ,एनएफ एसए के लाभार्थी, सामाजिक आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों, राज्य सरकार के विभागों में कार्यरत संविदा कार्मिक तथा राज्य के लघु सीमान्त कृषकों का बीमा नि:शुल्क होगा। अन्य परिवारों को योजनान्तर्गत 850 रूपए प्रति परिवार प्रतिवर्ष का प्रीमियम देना होगा।

सरकारी अस्पताल
जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर, राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय ब्यावर, राजकीय यज्ञनारायण चिकित्सालय किशनगढ़,राजकीय जिला चिकित्सालय केकड़ी, राजकीय जनरल चिकित्सालय नसीराबाद, राजकीय सैटेलाईट चिकित्सालय आदर्श नगर,राजकीय महिला चिकित्सालय अजमेर, अरबन कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर चन्द्रवरदाई व पंचशील तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अरांई, भिनाय, सरवाड़, बांदनवाड़ा, रामगढ़, जवाजा, टांटोटी, हरमाड़ा, लूलवा, टॉडगढ़, गगवाना, देवगांव, फ तेहगढ़, रूपनगढ़, भदून, बोराड़ा, मसूदा, विजयनगर, पीसांगन, पुष्कर, श्रीनगर एवं शशि कुमारी सीएचसी सावरए के राजकीय चिकित्सालयों में उपचार करवाया जा सकता है।

निजी अस्पताल

जिले के निजी चिकित्सालय मेवाड़ हॉस्पिटल सिविल लाईन, दीपमाला पागरानी हॉस्पिटल आदर्श नगर, सेन्ट फ्रांसिस हॉस्पिटल , मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर , क्षेत्रपाल हॉस्पिटल मल्टीस्पेशयलिटी , टी.जे.् मायानी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पहाडगंज, डॉ. विजय ईएनटी हॉस्पिटल , सारन हॉस्पिटल , ब्यावर के पाŸवनाथ जैन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंट, ऋ षि ऑर्थो हॉस्पिटल ,आनन्द मल्टीस्पेशयलिटी हॉस्पिटल ,जय क्लीनिक एंड नर्सिंग होम, किशनगढ़ के मार्बल सिटी हॉस्पिटल, एसआरके ईएनटी हॉस्पिटल, राठी हॉस्पिटल तथा बिजय नगर के श्री पीकेवी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर बिजयनगर को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से सम्बद्ध किया गया है।

पंजीकरण 31 मई तक

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढाकर 31 मई किया गया है। जिन लोगों ने 30 अप्रेल तक पंजीकरण करवा लिया है उन्हें 1 मई से योजना का लाभ मिलने लगेगा। वहीं 31 मई तक पंजीकरण करवाने वालों को पंजीकरण की दिनांक से और उसके बाद पंजीकरण करवाने वालों को 1 अगस्त से इस योजना का लाभ मिल पाएगा।



source https://www.patrika.com/ajmer-news/chiranjeevi-scheme-hospitals-register-for-free-treatment-in-ajmer-6829470/