1
नई दिल्ली, जेएनएन। देश में लगातार चौथे दिन तीन लाख से कम मामले सामने आए। गुरुवार रात 12 बजे तक मिली जानकारी के अनुसार 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,56,429 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,60,27,968 हो गई। इस दौरान 4,146 लोगों की मौत से कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,91,303 हो गई। इसके साथ ही पिछले सात दिन से नए मामलों की अपेक्षा ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही।
देश में एक दिन में 3,52,364 लोग कोरोना से उबरे
पिछले 24 घंटों में 3,52,364 लोगों के स्वस्थ होने से अब तक 2,27,01,264 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।<
पेप्सी-कोक जैसी सॉफ्टड्रिंक कंपनियों पर कोरोना की मार! इस साल भी कम रहेगी इनकम
इससे कोरोना से ठीक होने की दर में भी सुधार हुआ है। यह दर बढ़कर 86.74 फीसद हो गई है। जबकि मृत्यु दर 1.11 फीसद है। लगातार कम हो रहे सक्रिय मामले इस दौरान सक्रिय मामलों में भी संतोषजनक कमी देखने को मिली। फिलहाल देश में 30,24,949 सक्रिय मामले हैं जो कुल संक्रमण का 11.62 फीसद हैं। जबकि 24 घंटे पहले सक्रिय मामले 31.25 लाख थे।
सक्रिय मामलों में आठ राज्यों की 70 फीसद हिस्सेदारी
देश में कुल सक्रिय मामलों में करीब 70 फीसद हिस्सेदारी आठ राज्यों की है। सबसे ज्यादा 5,34,954 सक्रिय मामले कर्नाटक में हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 3,83,253, केरल में 3,17,858, तमिलनाडु में 2,63,390, आंध्र प्रदेश में 2,09,134, राजस्थान में 1,43,974, बंगाल में 1,31,510 और उप्र में 1,16,434 मामले रह गए हैं। देश में बीते 7 अगस्त को संक्रमण के मामले 20 लाख के पार हुए थे। वहीं 50 लाख का आंकड़ा 16 सितंबर और एक करोड़ का आंकड़ा 19 दिसंबर को पार हुआ था। इसी तरह दो करोड़ का आंकड़ा 4 मई को पार हुआ था।
20.55 लाख नमूनों की जांच
देश में कोरोना के 2,56,429 नए मामले सामने आए, सक्रिय मामलों में आठ राज्यों की 70 फीसद हिस्सेदार महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें
सर्वाधिक मौतें महाराष्ट्र में
बीते 24 घंटों में जिन 4,146 और लोगों की मौत हुई उनमें महाराष्ट्र से 984, कर्नाटक से 548, तमिलनाडु से 397, उत्तर प्रदेश से 236, दिल्ली से 162, उत्तराखंड से 159, बंगाल से 162, हरियाणा से 129, पंजाब में 191, छत्तीसग़़ढ से 113, राजस्थान से 127, केरल से 128, आंध्र प्रदेश से 114 और बिहार से 98 लोग शामिल हैं।
संक्रमण दर में ऐसी आई गिरावट
दिनांक संक्रमण दर (प्रतिशत में) कुल जांच (लाख में)
20 मई 13.44 20.55
19 मई 13.31 20.08
18 मई 14.10 18.69
17 मई 17.88 15.73
16 मई 16.98 18.32
15 मई 19.26 16.93
69
28
1
14 मई 18.30 18.75
ज्यादा नए केस वाले राज्य
राज्य नए मामले कुल संक्रमित (लाख में)
तमिलनाडु 35,579 17.34
कर्नाटक 28,869 23.35
महाराष्ट्र 29,911 54.97
61
केरल 30,491 22.63
आंध्र प्रदेश 22,610 15.21
बंगाल 19,091 12.09
ओडिशा 11,498 6.55
उत्तर प्रदेश 6,681 16.51
राजस्थान 7,680 8.97
पंजाब 5,469 5.23
हरियाणा 6,457 7.22
मध्य प्रदेश 4,952 7.52
छत्तीसग़़ढ 5,212 9.36
देश में कोरोना के 2,56,429 नए मामले सामने आए, सक्रिय मामलों में आठ राज्यों की 70 फीसद हिस्सेदार महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें
गुजरात 4,773 7.76
10
6
दिल्ली 3,231 14.09
जम्मू-कश्मीर 4,169 2.60
हिमाचल प्रदेश 2,648 1.72