PALI SIROHI ONLINE
महेंद्र सिंह परमार

नागाणी – नवपरगना राजपुरोहित समाज ब्रह्मधाम ट्रस्ट कालन्द्री के नवनियुक्त अध्यक्ष कन्हैयालाल राजपुरोहित तंवरी ने शुक्रवार को ब्रह्मधाम आसोतरा पहुंच कर ब्रह्माजी भगवान के दर्शन किए तथा आसोतरा धाम के गादीपती ब्रह्मॠषि गुरूदेव तुलसारामजी महाराज व वेदांताचार्य ध्यानारामजी महाराज के दर्शन कर आशिर्वाद मार्गदर्शन लिया।

इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष कन्हैयालाल कपुराराम सेपाऊ तंवरी का माला पहनाकर व पूज्य खेतेश्वर दाता की तस्वीर भेंट कर आसोतरा धाम मे स्वागत किया गया।इस दौरान लक्ष्मणराज मोहब्बत नगर छगनलाल फाचरीया शंकरलाल कालन्द्री चुनीलाल तंवरी भरतराज कालन्द्री मीठालाल मंगलाराम तंवरी जवाहर सुथार देवेन्द्र कुमार मोहब्बत नगर गणेराम डायालाल तंवरी आदी मौजूद रहे।