Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

रविवार, 29 अगस्त 2021

भाभी की हत्या करने वाले 2 देवर गिरफ्तार:3 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आए मर्डर के मुख्य आरोपी

PALI SIROHI ONLINE

जालोर जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र के तिलोड़ा गांव में 50 साल की महिला की हत्या और उसके पति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के तीन दिन बाद मुख्य आरोपी सांवलाराम पुत्र कपूराराम और गवराराम पुत्र कपूराराम को गिरफ्तार किया है।

बता दे कि तिलोड़ा निवासी दरगाराम पुत्र कपूराराम ने प्रकाश देवी उर्फ फाउड़ी (50) से 15 साल पहले लव मैरिज की थी। उसके परिवार को यह नागवार लगा था। इसके बाद से ही परिवार के लोग रंजिश रखते थे। समय बीतने के साथ ही भाइयों में जमीन को लेकर भी विवाद बढ़ गया।

इसके चलते गत बुधवार को दरगाराम के दो सगे भाई गवराराम, सांवलाराम, बहन सीता देवी, थानाराम पुत्र बगदाराम (सरपंच पति) व भीमाराम पुत्र रामजी वागरी निवासी तिलोड़ा ने मिलकर उसके मकान पर हमला किया था। आरोपियों ने ट्रैक्टर लोडर से प्रकाश देवी को टक्कर मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं दरगाराम के साथ भी मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था।

15 साल पहले लव मैरिज करने वाली भाभी की हत्या:50 साल की महिला को पति के सामने ट्रैक्टर लोडर से कुचला, शादी के बाद से ही ननद-देवर नहीं करते थे पसंद, जमीनी रंजिश भी बढ़ी।