Rajasthan Village News

राजस्थान के गांवो की ताज़ा खबरें हिंदी में

सोमवार, 23 अगस्त 2021

पिंडवाड़ा : क्षेत्र में नही थम रहा मादक पदार्थो की तस्करी का सिलसिला

PALI SIROHI ONLINE

पिण्डवाड़ा क्षेत्र में आये दिन मादक पदार्थो की वारदात सामने ज्यादा आ रही है, जी हां कुछ दिन पहले एक युवक को स्मेक के साथ गिरप्तार किया, और एक बार फिर मोरस चौकी से आई एक ऐसी खबर, एक कार से 17 किलो डोडा बरामद किए गए


घटना पिण्डवाड़ा थाना क्षेत्र मोरस चौकी की है। क्षेत्र में मादक पदार्थो की तस्करी को रोकने को लेकर पिण्डवाड़ा थाना अधिकारी अशोक आंजना के निर्देश से एस आई भवँरलाल मोरस चौकी के सामने नाकाबन्दी कर कल शाम को उदयपुर की और से आ रही एक वेगेंआर को पकड़ा

जिसमे 17 किलो डोडा के साथ एक व्यक्ति को गिरप्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया मामला का अनुसंधान किया जा रहा किस व्यक्ति से ये माल लिया और कहा जा रहा था। आज उसे न्यायलय में पेश कर रिमांड की मांग की गई।